{"vars":{"id": "93802:4123"}}

solar panel subsidy : अब बिजली बिल हो जाएगा जीरो, सरकार 3 किलोवाट के सोलर पर दे रही बंपर सब्सिडी, 10 लाख लोगों ने उठाया लाभ

Free Electricity Scheme : अगर आप भी बिजली बिल से परेशान है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज की इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है कि अब आपका बिजली बिल जीरो हो जाएगा, आपको बता दे कि अब सरकार 3 किलोवाट के सोलर पर काफी सब्सिडी दे रही है जिसका पात्र लोग काफी लाभ उठा रहे है।

 

HR Breaking News : (electricity bill) हर रोज बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को काफी परेशान कर दिया है। ऐसे लोगो को लाभ पहुचांने के लिए मे सरकार द्वारा कई तरही की स्कीमें चलाई जा रही है। इनमें से एक ऐसी योजना भी है जिसके तहत आपको बिजली बिल की समस्या नही होगी। जी हां, हम बात कर रहे है प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सरकार की यह योजना बेहद खास योजना है। इस योजना को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा फरवरी 2024 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने वाले लोगों को मुफ्त बिजली के साथ साथ सब्सिडी देती है। 


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 


इस योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने (solar panel subsidy) वाले लोगों को सरकार 300 यूनिट तक फ्री बिजली देती है। साथ में सोलर पैनल लगावाने की लागत पर सब्सिडी भी ऑफर करती है।


इस योजना से इतनी मिलती है सब्सिडी


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme) के तहत 2kw का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार 30,000 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी देती है। वहीं 3kw का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार 48,000 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी देती है। इसके अलावा 3kw से ज्यादा का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार 78,000 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी देती है।


लाखों लोग ले चुके फायदा


सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (latest government scheme) के तहत पूरे 10 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लग चुका है। यह आंकड़ा बीते 10 मार्च तक का है। इस योजना का उद्देश्य साल 2027 तक 1 करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने का है। वहीं अब तक सोलर पैनल लगवाने वालों को सरकार ने अब तक हजारों करोड़ों रुपयों की सब्सिडी दी है।