PM Kisan Yojana की 22 वीं किस्त का कल मिलेगा लाभ, इन किसानों के खातें में नही आएंगे पैसे
HR Breaking News : (PM Kisan Yojana 22th installment) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की तीन किस्तों के माध्यम से सालाना 6000 रूपये की मदद की जाती हैं। अब तक किसानों को इस योजना की 21 किस्तें मिल चुकी है। इन दिनों देश भर के किसान इस योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं तो आज की यह खबर आपके लिए राहत भरी साबित होने वाली है। सरकार की तरफ से इस योजना की 22वीं किस्त को जारी करने की तारीख का ऐलान (PM-KISAN March ) कर दिया गया है।
आपको बता दे की कल यानी 13 मार्च 2026 के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खुद असम (PM Kisan March 13 release Guwahati) से बटन दबाकर देश भर के करोड़ों किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का पैसा डालने वाले हैं।
किसानों के लिए यह खबर काफी ज्यादा राहत भरी है क्योंकि वह इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त नवंबर महीने में मिली थी और अब 22 वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment 2026) 13 मार्च को मिलने जा रही है।
इन किसानों को नही मिलेगा लाभ
सरकार की तरफ से 21वीं किस्त डालने के बाद इस योजना के पात्र किसानों की दोबारा गणना की गई थी जिसमें से कई किसानों के नाम काट दिए थे। अब सरकार की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि जिन किसानों ने अपनी ई- केवाईसी (PM Kisan eKYC mandatory 2026)नहीं करवाई है उन किसानों की यह किस्त अटक सकती है।
आप अपने नजदीक किसी सेंटर पर जाकर या फिर घर बैठे पीएम किसान योजना की मोबाइल ऐप के जरिए ओटीपी और फिंगरप्रिंट के ई-केवाईसी कर सकते हैं।
किसान-eMitra का लाभ उठाएं
यदि आपको किस्त से जुड़ी कोई भी समस्या आ रही है, तो सरकार के AI-आधारित वॉइस चैटबॉट किसान-eMitra का उपयोग करे। यह 11 भाषाओं में आपकी सहायता के लिए 24×7 उपलब्ध है।
घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि कल आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, तो बस ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
सबसे पहले PM Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं।
वहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
अगर स्टेटस में e-KYC और Aadhaar Bank Linking के सामने Yes लिखा है, तो समझ लीजिए कि 2000 रुपये आपके खाते में आने की पूरी संभावना है।