Gold : घर में बिना बिल के 1 करोड़ का सोना रखने पर भी नहीं आएगा IT का नोटिस, जान लें क्या कहता है नियम
Gold Rule : भारत में सोना खरीदना केवल निवेश नहीं है बल्कि, एक पारंपरिक विश्वास है। शादी ब्याह और खुशी के मौके पर सोने की खरीदारी की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में सोना रखने की एक लिमिट तय की गई है। यदि उस लिमिट से ज्यादा सोना एक व्यक्ति के पास पाया जाता है तो भारी जुर्माना के साथ सजा का भी प्रावधान है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं कि कैसे घर में बिना बिल के एक करोड़ तक का सोना रखना पर भी इनकम टैक्स का नोटिस नहीं आएगा।
HR Breaking News - भारत में सांस्कृतिक तौर पर विविधता देखने को मिलती है। देश में अलग-अलग परंपराओं के अनुसार, अलग-अलग समय पर सोने की खरीद की जाती है। आज देश भर में जिस तरह सोने की कीमतें आसमान सो रही है। हर कोई इसे निवेश के तौर पर खरीद रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में सोना रखने की भी एक लिमिट होती है।
अगर एक व्यक्ति के पास लिमिट से ज्यादा गोल्ड (gold holding limit) पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई हो सकती है। यहां तक की कानून में इसके लिए दंड का प्रावधान भी है। देशभर में 90% लोग यह नहीं जानते कि एक व्यक्ति या एक महिला अपने पास कितना सोना रख सकती है। आज इस खबर में हम विस्तार से चर्चा करेंगे।
1 करोड़ का सोना रखने पर कार्रवाई होगी या नहीं?
सबसे पहले हम जानेंगे कि बिना बिल के एक करोड रुपए तक का सोना रखने के बावजूद कार्रवाई नहीं होगी। इसका कारण क्या है। आज हम में से कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें सोना अपने पूर्वजों से मिला है। बहुत से परिवारों को अपने पूर्वजों से भारी मात्रा में सोना पैतृक संपत्ति (Gold is ancestral property) के रूप में मिलता है। ऐसे में उसे गोल्ड का बिल (Gold bill) भी हो यह होना असंभव है, क्योंकि गोल्ड एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी स्थानांतरित होता रहता है। ऐसे में उसक सोने का बिल मिलना मुकिश्ल हो जाता है।
महिला और पुरुष रख सकते हैं इतना सोना -
रिपोर्ट के अनुसार आपके पास सोने का सोर्स होना जरूरी है। इनकम टैक्स नियम (Income Tax Rules) के अनुसार, अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम सोना रख सकती है, वहीं विवाहित महिलाएं के लिए यह लिमिट 500 ग्राम तय की गई है और पुरुष 100 ग्राम सोना तक रख सकते हैं। अगर एक परिवार में पति और पत्नी और उनकी एक बेटी है, तो वे कुल 850 ग्राम तक सोना रख सकते हैं।
यदि हम सोने की मौजूदा कीमत (Gold Rate) को देखें तो 850 ग्राम गोल्ड का रेट 12,158,145 रुपये बनेगा। हमने यहां 1 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price) 14303.7 रुपये माना है। इस हिसाब से भी आप 1 करोड़ रुपये का सोना बिना किसी बिल के रख सकते हैं यानी 1 करोड़ रुपये तक का सोना पूर्वजों से मिला है तो आपको विभाग को उसका बिल नहीं दिखना पड़ता।
