Delhi News : राजधानी में स्टेशन पर बदलेगा एंट्री का सिस्टम, AI कैमरों व QR कोड से होगी निगरानी
HR Breaking News (Delhi station) भारतीय रेलवे ने अब यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर गौर करते हुए बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। अब नई दिल्ली (New delhi railway station) में रेलवे ने एंट्री सिस्टम में बदलाव करने की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही सुरक्षा पर गौर करते हुए AI वाले कैमरे से निगरानी की जाएगी। QR कोड और AI कैमरों से यात्रियों की एंट्री को अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा।
जल्द शुरू होगा मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New delhi railway station) पर यात्रियों की एंट्री को सुविधाजनक बनाने के लिए जल्द ही QR Code आधारित एंट्री मैनेजमेंट सिस्टम (entry management system) का पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। हालांकि यह व्यवस्था कुछ हद तक मेट्रो स्टेशनों के जैसे ही होगी, जिससे स्टेशन पर सिर्फ वेरिफाइड यात्रियों की ही एंट्री दी जा सकेगी। इसके अलावा स्टेशन परिसर में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित निगरानी सिस्टम को लागू किया जाएगा।
ठीक ऐसे ही कैमरों के माध्यम से स्टेशन के हर हिस्से जैसे प्लेटफॉर्म, कॉनकोर्स, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट और ऐसे स्थान जहां से अनधिकृत एंट्री हो सकती है, वहां निगरानी रखी जाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की बैठक में हुआ फैसला
इसके साथ ही स्टेशन पर एक एक्सेप्शन इवेंट डिस्प्ले बेसड कंट्रोल रूम (display based control room) भी स्थापित किया जाने का प्लान है। यहां एआई तकनीक के जरिए से लाइव कैमरा फीड का विश्लेषण किया जाने वाला है। अगर किसी भी प्रकार की असुरक्षित गतिविधि होती है तो जो कर्मचारी निगरानी रख रहे हैं, उनको तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) की अध्यक्षता बैठक में इन सुधारों का फैसला हुआ। बैठक में स्टेशन तक पहुंच, यात्री सुविधाओं में सुधार और सुरक्षा से जुड़े उपायों की समीक्षा हुई।
पहले नई दिल्ली स्टेशन, फिर अन्य स्टेशनों पर लागू
अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था (Arrangements at New Delhi Railway Station) पहले लागू की जाएगी, उसके बाद देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों (railway officials) का कहना है कि इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत जल्द होगी। ताकि दीवाली और छठ जैसे बड़ पर्व के दौरान जो भारी भीड़ होती है, उससे पहले एक प्रभावी व्यवस्था लागू हो सकेगी।