यूपी वालों का सफर होगा आसान, 22 जिलों के गांवों को जोड़ेगी UPSRTC

UPSRTC : उत्तर प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे बनने के बाद सरकार ने प्रदेशवासियों को एक और बड़ी गुड न्यूज दी है। प्रदेश वासियों का परिवहन अब काफी आसान होने वाला है। दरअसल, परिवहन विभाग  प्रदेश में अब नई बसों की सर्विस शुरू करने जा रहा है। इन बसों को कई खास रूटों पर चलाया जाएगा। जिससे प्रदेशवासियों को बेहतरीन परिवहन व्यवस्था मिलेगी। बता दें कि अन्य बसों के मुकाबले इन बसों का किराया भी कम होगा। चलिए जानते हैं कि इन बसों को किन- किन रूटों पर संचालित किया जाएगा। 

 

HR Breaking News उत्तर प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) और नई सड़क बनने से छोटे शहर और गांव बड़े महानगरों से कनेक्ट हो गए हैं। लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में आज भी परिवहन की समस्या देखने को मिलती है। प्रदेश में परिवहन की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने एक योजना बनाई है जिसके तहत परिवाहन विभाग प्रदेश के अलग अलग जिलों में अलग अलग रूटों पर इन नई बसों (UP New Bus Route) का संचालन करेगा। इससे लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। इन बसों को कई जिलों के खास रूटों पर चलाया जाएगा। इन बसों का किराया काफी कम रखा गया है। 

22 जिलों में चलेगी नई बसें - 


सरकार का फोक्स अब दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों को बड़े शहरों के साथ जोड़ने पर है। ग्रामीण इलाकों को जिलों के डिपो मुख्यालय से कनेक्ट करने के लिए मुख्यमंत्री जनता बस सेवा (mukhyamantri Janata Bus Service) का संचालन शुरू किया जाने वाला है। पहले चरण में 22 जिलों में इस परिवहन सेवा का संचालन किया जाएगा, जिससे दूर दराज के गांव बड़े शहरों से कनेक्ट होंगे। इससे गांव में रहने वालों का बड़े महानगरों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा।

परिवहन की समस्या को दूर करने के लिए अपनाई गई ये नीति - 


दरअसल, दूर दराज के इलाकों में परिवहन की समस्याको दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने एक खास  रणनीति अपनाई है। पहले चरण में एक जिले के सबसे बड़े ब्लॉक तहसील को दूसरे जिले के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यहां एक महीने तक नई बसों (UP New Buses) का संचालन किया जाएगा अगर इस प्रक्रिया के दौरान कोई भी परेशानी या समस्या सामने आती है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। अगर यह योजना सफल रहती है तो इसके बाद इसके दायरे को बढ़ाया जाएगा। ताकि दूर दराज के गांव में रहने वाले लोगों को परिवहन की सुविधा मिल सके।


1540 मार्गों पर चलेगी नई बसें - 


दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार का मकसद प्रदेश के हर गांव को बड़े शहरों के साथ जोड़ने का है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 1540 मार्गो पर मुख्यमंत्री जनता बस सेवा  (mukhyamantri Janata Bus Service) का संचालन किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi Adityanath) ने 6 सितंबर को कई नई बसों का संचालन शुरू किया है। यह नई बसें कई रूटों (New Bus Routes) पर चल रहे हैं अब परिवहन विभाग ग्रामीणों के लिए जनता बस सेवा के संचालक पर विश्लेषण कर रहा है।

 प्रस्ताव के तहत परिवहन विभाग (U.P. Transport Department) द्वारा गांव को मुख्य बड़े महानगरों से जोड़ने के लिए प्रथम जिला और डिपो मुख्यालय तक नई बसें चलाई जाएंगी। यह बस ग्रामीणों को कम किराए में अपने सफ़र तक पहुंचाएंगे। परिवहन विभाग ने अन्य बसों के मुकाबले इन बसों का काम किराया (UP New Bus Fare) रखा है।


इन जिलों में चलाई जाएगी नई बसें - 


सरकार की जनता बस सेवा का संचालन  (UPSRTC) अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। ताकि सभी ग्रामीणों को इसका लाभ पहुंच सके प्रथम चरण में 22 जिलों में जनता बस सेवा योजना शुरू की जाएगी। इसमें कानपुर, लखनऊ, आगरा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, हरदोई, नोएडा, मथुरा, गाजियाबाद, फिरोजाबाद एटा जौनपुर वाराणसी और बलिया जैसे कई जिले शामिल है। इन सभी जिलों के छोटे गांव को बड़े शहरों के साथ जोड़ा जाएगा।

एक रूट पर चलेंगी इतनी बसें - 


परिवहन विभाग के अनुसार, इन नई बसों के संचालन (UP new bus operations)के लिए सिंगर क्रा संचालन योजना लागू होगी। यह बस एक दिन में चार चक्कर लगाएगी। उनकी दूरी 60 से 80 किलोमीटर तक रहेगी। जनता बस सेवा संचालन योजना के साथ एक प्लान यह भी तैयार किया गया है कि इन बसों का अड्डा गांव में होना जरूरी है। हर किसी मार्ग पर जरूरत के हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा। लेकिन, रिपोर्ट के अनुसार, किसी भी मार्ग पर तीन या तीन से ज्यादा बस का संचालन करने की योजना है।