हरियाणा के जींद सोनीपत रूट पर 110 KMH की गति से दौड़ेगी ट्रेन
HR Breaking News (Haryana News) : जींद और सोनीपत (Jind Sonipat Route) के बीच रेल सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही समय की बचत होने वाली है। इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे ने सोनीपत से पांडू पिंडारा (Sonipat to Pandu Pindara) तक के रेलखंड पर अधिकतम गति सीमा 110 किलोमीटर प्रति घंटा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे जींद-सोनीपत रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की यात्रा अवधि कम होने की उम्मीद है।
20 जुलाई को भेजा था प्रस्ताव
इस संबंध में दिल्ली मंडल की ओर से 20 जुलाई को प्रस्ताव भेजा गया था। उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता अजय शर्मा ने तकनीकी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। हालांकि, यह अनुमति सोनीपत और पांडू पिंडारा रेलवे स्टेशनों (Sonipat and Pandu Pindara railway stations) पर लागू नहीं होगी। इनके बीच स्थित विद्युतीकृत सिंगल लाइन रेलखंड पर ही ट्रेनों को 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाने की मंजूरी मिली है।
जींद-सोनीपत रेलमार्ग पर जाने वालो को भी होगा फायदा
पांडू पिंडारा स्टेशन जींद के नजदीक होने के कारण इस निर्णय का सीधा फायदा जींद-सोनीपत रेलमार्ग (Jind-Sonipat railway line) पर भी देखने को मिलेगा। वर्तमान में इस रूट पर चार ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें हाइड्रोजन ट्रेन (hydrogen train) भी शामिल है। ऐसे में गति सीमा बढ़ने से इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन में तेजी आएगी और यात्रियों का सफर पहले के मुकाबले कम समय में पूरा हो सकेगा। फिलहाल जींद से सोनीपत के लिए पहली ट्रेन सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर रवाना होती है। यह ट्रेन करीब पौने नौ बजे सोनीपत पहुंचती है। गति बढ़ने के बाद इस रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों और अन्य रेल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
रोहतक-पानीपत रेलखंड पर भी ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
रोहतक-पानीपत रेलखंड (Rohtak-Panipat railway line) पर भी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए सिग्नल सिस्टम का फिटनेस प्रमाणपत्र (fitness certificate) जारी हो चुका है। जल्द ही 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इस फैसले से न केवल मौजूदा रेल सेवाओं को गति मिलेगी।