hrbreakingnews.com

हरियाणा में किसानों ने 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की उठाई मांग, CM आवास पर करेंगे महापंचायत

Haryana News : किसानों की और से गन्ने के दामों में बढ़ोतरी (hike in sugarcane prices) करने के लिए किसान सगठनों की और से सरकार को चेतावनी दी गई है। किसानों की और से अब सीएम आवास पर महापंचायत करने की कहा गया है। उन्होंने मौजूदा भावों में बढ़ोतरी कर 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव को करने के लिए कहा है। चलिए जानते हैं किसानों का और क्या कहना है आदि पूरी जानकारी विस्तार से। 
 
हरियाणा में किसानों ने 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की उठाई मांग, CM आवास पर करेंगे महापंचायत

HR Breaking News (Haryana News) : गन्ने के मौजूदा भाव को नाकाफी (agriculture news) बताते हुए किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव घोषित करने की मांग को लेकर प्रदेश में आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी (Bharatiya Kisan Union National President Gurnam Singh Chaduni) सरस्वती शुगर मिल (Saraswati Sugar Mill) के गन्ना यार्ड में चल रहे किसानों के धरने में पहुंचे। उन्होंने साफ कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और प्रदेश की किसी भी शुगर मिल में गन्ने की सप्लाई नहीं होने दी जाएगी। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा।

1 दिसंबर तक का दिया समय 

भाकियू  के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान (BKU state president Ratan Mann) ने सरकार को एक दिसंबर तक का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवधि में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी नहीं हुई तो दो दिसंबर को प्रदेशभर के किसान कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर एकत्रित होकर महापंचायत करेंगे। किसानों ने नारायणगढ़, जींद (jind news), रोहतक समेत प्रदेश की अन्य शुगर मिलों पर भी आंदोलन तेज करने की तैयारी की है।

लागत लगातार बढ़ रही

गुरनाम सिंह (latest agriclture news) चढ़ूनी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में गन्ने के भाव में अपेक्षा के अनुरूप बढ़ोतरी नहीं हुई, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, दवाइयों, मजदूरी और सिंचाई पर खर्च बढ़ने से किसानों के लिए मौजूदा दर पर फसल तैयार करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती पर करीब 450 रुपये प्रति क्विंटल तक लागत आ रही है। इसके अलावा मशीनरी और ट्यूबवेल का खर्च भी किसानों को उठाना पड़ता है। ऐसे में 600 रुपये प्रति क्विंटल से कम भाव पर किसानों को उचित मुनाफा मिलना मुश्किल है।

आने वाले समय में घट सकता है रकबा 

चढ़ूनी ने कहा कि प्रदेश की शुगर मिलों के पास भी पर्याप्त गन्ना नहीं है। कहीं दो महीने तो कहीं तीन महीने की पेराई के लिए ही गन्ना उपलब्ध है। चार महीने की जरूरत के मुताबिक गन्ना किसी मिल के पास नहीं है। यदि किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिला तो आने वाले समय में गन्ने का रकबा और घट सकता है। इससे किसानों के साथ शुगर मिलों के सामने भी संकट खड़ा होगा।

सरकार से बातचीत भी नहीं निकली नतीजे पर

इससे पहले रविवार देर रात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की करीब 25 मिनट तक बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। बैठक में भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गूंदियाना भी शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने गन्ने की बढ़ती लागत और किसानों को मिल रहे कम भाव का मुद्दा उठाया।किसानों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में दूसरे राज्यों के मुकाबले गन्ने का भाव अधिक दिया जा रहा है। इस पर किसान प्रतिनिधियों ने जवाब दिया कि अभी उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों ने इस सीजन के लिए भाव घोषित नहीं किया है। किसानों ने मांग की कि हरियाणा सरकार ऐसा रेट तय करे, जिससे दूसरे राज्य भी अपने यहां भाव बढ़ाने के लिए मजबूर हों। बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने धरना जारी रखने का फैसला लिया।

मांग पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी

रतन मान ने कहा कि सरकार ने मौजूदा सीजन के लिए 430 रुपये प्रति क्विंटल का भाव तय किया है, जो किसानों की लागत के मुकाबले बेहद कम है। इस दर पर मजदूरी का खर्च निकालना भी मुश्किल है। यदि समय रहते उचित भाव नहीं मिला तो किसान गन्ने की खेती से दूरी बनाने लगेंगे।