UP DA News : यूपी में बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 2 बड़े तोहफे और देगी योगी सरकार 

DA Hike in UP : पिछले बार उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का डीए महज 2 प्रतिशत बढ़ा था। लेकिन इस बार यूपी (UP govt) की योगी सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों (UP employees news) के लिए सरकार 2 बड़े तोहफे देने का प्लान कर रही है। इसके लिए अगले महीने ही कैबिनेट की बैठक होगी। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से खबर में।

 

HR Breaking News - (UP DA hike)। उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के लिए लगातार गुड न्यूज आ रही हैं। प्रदेश सरकार अब सरकारी कर्मचारियों पर पूरी तरह से मेहरबान है। एक ओर तो सरकार ने कर्मचारियों के डीए (DA hike in UP) में बढ़ौतरी कर सौगात दी है, दूसरी ओर 2 बड़े तोहफे और देने की तैयारी यूपी (UP news) की योगी सरकार ने कर ली है। इससे कर्मचारियों की मौज हो जाएगी। पेंशनर्स को भी इसका तगड़ा फायदा मिलेगा, खबर में जानिये इस अपडेट के बारे में।

 

 

 

महंगाई भत्ते में की इतने प्रतिशत की बढ़ौतरी -


यूपी की योगी सरकार ने पिछली बार राज्य कर्मचारियों के डीए (DA hike july 2025)  में 2 प्रतिशत डीए की बढ़ौतरी की है। यह डीए बढ़ौतरी केंद्रीय कर्मचारियों की डीए बढ़ौतरी की तर्ज पर की गई है। अब जुलाई से लेकर दिसंबर तक की डीए बढ़ौतरी (DA hike in UP) के लिए भी कर्मचारियों की ओर से मांग उठाई जा रही है। इसे भी सरकार जल्द पूरा करने की योजना बना रही है।

 

ये 2 सौगात और मिलेंगी राज्य कर्मचारियों को -


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (yogi govt update news) अब कर्मचारियों के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर 2025 तक की डीए बढ़ौतरी करने का प्लान कर रही है। इसके लिए इंतजार किया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों का कितना डीए (UP DA news) बढ़ाया जाएगा। उसके बाद ही कोई फैसला उत्तर प्रदेश सरकार लेगी। इस बार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ौतरी की उम्मीद है। इस बढ़ौतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 59 फिसदी हो जाएगा।ञ इसी तरह से 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के लागू होने के बाद उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जा सकता है। 


बैठक के बाद लिया जाएगा फैसला


उत्तर प्रदेश (UP govt decision) में कैबिनेट की बैठक के बाद इन दोनों मुद्दों पर निर्णय लिया जा सकता है। यह बैठक केंद्र सरकार द्वारा डीए बढ़ौतरी व नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू करने पर हो सकती है। यूपी सरकार आमतौर पर केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन व डीए बढ़ौतरी के अनुसार ही राज्य में डीए व वेतन (salary hike in UP) में बढ़ौतरी करती है। आने वाले समय में यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए कई सौगात सरकार दे सकती है।   

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से सैलरी में इतना इजाफा


फिलाहल 25 हजार रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) यानी 13750 रुपये मिल रहा है।  अब महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत के बाद DA बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाता है, तो यह बढ़कर 14500 रुपये के करीब हो जाएगा। मतलब कि सैलरी में मंथली 750 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं सालाना 9 हजार रुपये का इजाफा होगा। यह भत्ता महंगाई के असर को बैलेंस करने के लिए दिया जाता है और सीधे तौर पर कर्मचारियों की सैलरी पर असर डालता है।


सीएम योगी ने कही यह बात


उत्तर प्रदेश के सीएम योगी (CM yogi) का कहना है कि प्रदेश में विकास पर फोकस किया जा रहा है। राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स और जनता के हित के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। आगे भी हितकारी योजनाओं पर काम जारी रहेगा।