home page

Gold Rate Today : सोने में आई गिरावट, जानिये अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। जहां एक ओर पिछले काफी समय  से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों (Today Gold Price update) में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सोना और चांदी सस्ता हुआ है। ऐसे में आइए जानते ह्रैं कि आपके शहर  में 10 ग्राम सोने की क्या कीमत है। 

 | 
Gold Rate Today : सोने में आई गिरावट, जानिये अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold Price Today Update) । आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट आ गई है। सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 800 रुपये तक की गिरावट आई है। ऐसे में सोने की कीमतों (sone ki kemat) में बंपर गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। 

 


 आज इस रेट मिल रहा सोना-

 


आज सोमवार 28 जुलाई 2025 को सोने-चांदी के भाव (Gold price fall) में गिरावट आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आ रहा है।

इसके अलावा मुंबई, चेन्नई के बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का रेट 99,900 रुपये पर करोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone ki kemat) 92,700 रुपये के पार है। वहीं चांदी का रेट 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा है।


सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने की वजह-


दुनिया में सोने की कीमतों (Gold price fall reason) में हाल ही में जो गिरावट दर्ज की जा रही है। उसकी एक बड़ी वजह अमेरिका का जापान और फिलीपींस के साथ नया व्यापार समझौता है। इस समझौते के बाद निवेशकों को लगने लगा है कि अब ग्लोबल मार्केट में तनाव कम हो सकता है। आने वाले समय में यूरोप या चीन (Gold price in China) के साथ भी ऐसे सौदे हो सकते हैं। जब माहौल थोड़ा स्थिर दिखता है, तो निवेशक सोने जैसे सेफ इन्वेस्टमेंट से पैसे निकालकर शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले विकल्पों की तरफ बढ़ते हैं। 

सोने की कीमतों में गिरावट आने की दूसरी वजह-


दूसरे कारण के बारे में बात करें तो अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स की निगाहें अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों (Central Bank) के फैसलों पर टिकी हुई हैं। आने वाले समय में अमेरिका में बेरोजगारी से जुड़े आंकड़े और ब्याज दरों पर फैसले बाजार की दिशा तय की जा सकती है।

अगर इनसे संकेत मिलता है कि अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, तो निवेशक सोना बेचकर दूसरे फायदेमंद विकल्प चुन सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Gold price in International market) में भी सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।


आपके शहर में सोने का भाव-


शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली        91,740        1,00,070
चेन्नई        91,590        99,920
मुंबई        92,540        99,920
कोलकाता    92,540        99,920
जयपुर        91,740        1,00,070
नोएडा        91,740        1,00,070
गाजियाबाद     91,740        1,00,070
लखनऊ        91,740        1,00,070
बंगलुरु        91,590        99,920
पटना        91,590        99,920
नोट :- सोने की ये कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है। 


इस हिसाब से तय होती है सोने की कीमत-


अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतों को तय किया जाता है। भारत में सोने (Today gold price) का यूज सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है। इस वजह से कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।