UP ka Mausam : यूपी में भी दिखेगा तूफान का असर, इन जिलों में अलर्ट
 

UP Weather : बंगाल की खाड़ी में उठे रहे मोका चक्रवाती तूफान का असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में मौसम(UP ka Mausam) करवट बदल रहा है। कभी धूप तो कभी छांव वाला मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जानिये मौसम का हाल- 

 

HR Breaking News (नई दिल्ली)। उत्तर प्रदेश(UP ka Mausam) में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कई दिनों से बारिश और ठंडी हवा का असर रह-रहकर जारी है। फिर अचानक तेज धूप मई की गर्मी का एहसास करा देती है। बंगाल की खाड़ी में उठे मोका चक्रवाती तूफान का असर यहां तक नजर आ रहा है। प्रदेश कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

ये भी पढ़ें : नहा रही थी मालकिन नौकर ने बना लिया वीडियो, फिर 8 लाख का लगा दिया चूना

यूपी(UP ka Mausam) के पश्चिमी हिस्से में भी बारिश का असर देखने को मिला। नोएडा से लेकर अलीगढ़ तक रिमझिम बरसात हुई। संभल में तो बर्फ भी गिरी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। वहीं गाजियाबाद में दिन में तेज धूप की वजह से तापमान चढ़ा। शाम होते हुए तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी आई। आसमान में काले बादल छाए।

ये भी पढ़ें : UP Latest New : यूपी के 16 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार लेने जा रही ये फैसला

मौसम वैज्ञानिकों ने लोकल डिस्टर्बेंस को इसकी वजह करार दिया है। फिलहाल आसमान साफ रहने की उम्मीद है। धूप भी तेज होगी। गर्म हवाओं का प्रकोप बना रहेगा। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अगले 2 से 3 दिनों तक हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है।