5 साल की FD पर मिल रहा शानदार ब्याज, निवेश से पहले देखें टॉप बैंकों की दरें

Fixed Deposit News : एफड़ी में पैसा लगाने से पहले निवेशकों को कई जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए। अलग-अलग बैंकों में एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरें भी अलग होती हैं, इसलिए सही विकल्प चुनना जरूरी है। कुछ बैंक अपनी खास योजनाओं के तहत ग्राहकों को ज्यादा रिटर्न भी ऑफर करते हैं। ऐसे में अगर आप 5 साल की एफडी कराने की सोच रहे है, तो आइए जान लेते है कि पांच साल की एफड़ी पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न।
 

HR Breaking News (FD News) अक्सर लोग अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कहीं ना कहीं निवेश करने की प्लानिंग करते रहते हैं। ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में अपना पैसा निवेश (Invest your money in fixed deposits) करना चाहते हैं क्योंकि यहां पैसे की सेफ्टी के साथ-साथ एक अच्छा रिटर्न भी मिलता है। ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बैंकों की तरफ से भी एफडी पर नए-नए ऑफर (Latest offers on FD) प्रदान किए जाते हैं। अगर आप भी अपने पैसे को एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से आपको बता देते हैं उन बैंकों की लिस्ट के बारे में जो 5 साल की एफडी पर काफी ज्यादा ब्याज प्रदान कर रहे हैं।


5 साल की FD पर इस समय कई बैंक आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। मौजूदा दरों के मुताबिक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, डीसीबी बैंक और एसबीएम बैंक लगभग 7 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में निवेशक अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार इन बैंकों में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं।


उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 


वहीं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) 5 साल की FD पर करीब 7.20 प्रतिशत ब्याज दर दे रहा है। एफडी में निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है, क्योंकि इसमें तय समय के लिए निश्चित रिटर्न मिलता है।


जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 


जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) भी निवेशकों को बेहतर रिटर्न का मौका दे रहा है। अगर कोई व्यक्ति 5 साल के लिए एफडी कराता है तो उसे लगभग 7.77 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है, जो कई बैंकों के मुकाबले ज्यादा है।


सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 


सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) 5 साल की FD पर करीब 7.90 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। यह दर मौजूदा समय में काफी आकर्षक मानी जा रही है। हालांकि 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की एफडी कराने के लिए निवेशकों को बैंक की शाखा से सीधे संपर्क करना पड़ सकता है।


SBI की ब्याज दरों का जिक्र करे तो


SBI अपने ग्राहकों को 5 साल की FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। मौजूदा समय में बैंक सामान्य नागरिकों को इस अवधि की एफडी पर करीब 6.05 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।


वहीं सीनियर सिटीजन (SBI News) के लिए यही ब्याज दर बढ़कर लगभग 7.05 प्रतिशत हो जाती है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को और भी अधिक फायदा देते हुए बैंक करीब 7.15 प्रतिशत तक ब्याज प्रदान कर रहा है। ऐसे में सुरक्षित निवेश के लिए यह योजना कई लोगों के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।