{"vars":{"id": "93802:4123"}}

सोने की गिरती कीमतों ने गोल्ड लोन लेने वालों की बढ़ाई मुश्किलें

gold prices : बढ़ती महंगाई के चलते लोग अब जरूरत पड़ने पर लोन का सहारा ले रहे हैं और बढ़ती जरूरतें और आसान लोन की उपलब्धता के चलते देशभर में एक नया ट्रेंड आ गया है। अब लोग गहने बेच कर नहीं, बल्कि गिरवी रखकर पैसा जुटा रहे हैं। ऐसे में अब अचानक से सोने की गिरती कीमतों ने गोल्ड लोन (Gold Loans) लेने वालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
 

HR Breaking News (gold prices) सोने के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां जनवरी में सोने का भाव ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं, अब सोने के दाम (sone ke daam) ऑलटाइम हाई से काफी नीचे चल रहे हैं। ऐसे में अब सोने के दाम गिरने से उन लोगों की मुश्किलें बढ़ी है, जिन्होंने ऊंचे भाव पर सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया था। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

 

नीलामी तक पहुंच सकता है गिरवी रखा सोना 


दरअसल, आपको बता दें कि गिरवी रखे सोने की कीमत (gold price) कम होने से कर्ज और सोने के मौजूदा मूल्य का अनुपात बढ़ गया है। ऐसे में बैंक और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां ग्राहकों को फोन, SMS और नोटिस भेज कर रकम जमा करने के लिए कह रहे हैं। मार्जिन की कमी पूरी नहीं होने पर गिरवी रखा सोना नीलामी तक पहुंचने की संभावना है।


RBI के 1 अप्रैल 2026 से लागू नए निर्देशों के मुताबिक उपभोग संबंधी गोल्ड लोन (gold loan) में 2.5 लाख रुपए तक के कर्ज पर अधिकतम 85 प्रतिशत, 2.5 लाख से 5 लाख रुपए तक 80 प्रतिशत और 500000 रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 75 प्रतिशत एलटीडी की सीमा है।

 

घरेलू बाजार में सोने का भाव 


घरेलू बाजार में सोने का भाव (Gold rate in the domestic market) 29 जनवरी 2026 को लगभग 1.83 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह 27 नवंबर को कम होकर 130600 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस गिरावट से ऊंचे भाव पर कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर दबाव बढ़ा है। सोने की कीमत घटने से गिरवी की सुरक्षा कम हो जाती है ,जबकि मूल कर्ज और ब्याज बरकरार रहता है।

सोने के भाव के आधार पर ग्राहकों को सूचना 


क्रेपी गोल्ड लोन (Crepi Gold Loan) की चंदौसी शाखा के प्रबंधक का कहना है कि उनकी कंपनी हर 10 दिन में सोने के भाव के आधार पर ग्राहकों को सूचना देता है। अलग-अलग कंपनियों में यह अवधि 10 से 30 दिन की है। IIFL फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर का कहना है कि ग्राहक अतिरिक्त जमा कर सकते हैं या फिर कंपनी की स्वीकृति से अतिरिक्त सोना भी गिरवी रख सकते हैं, नहीं तो नीलामी होती है।


नीलामी के शर्तों की जानकारी 


चंदौसी के ग्राहक में 10 ग्राम सोना गिरवी (Gold Loan Process) रखकर 1.26 लाख रुपये का कर्ज लिया था। भाव गिरने के बाद उनसे 38000 जमा करने को कहा जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राहक नोटिस को नजरअंदाज न करें। मूलधन का कुछ हिस्सा तो जमा करें और ब्याज समय पर चुकता करें। साथ ही कंपनी से बकाया और नीलामी के शर्तों की जानकारी भी लेते रहें।

समझिए एलटीडी का कैलकुलेशन 


एलटीडी का कैलकुलेशन समझे तो जैसे कि मान लीजिए किसी ग्राहक ने 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर 100 ग्राम सोना गिरवी रखा और 13.50 लाख रुपए का कर्ज लिया। बाद में सोने का भाव (sone ka bhav) कम होकर 1.25 लkख रुपए रह गया तो 100 ग्राम सोने की कीमत 12.5 लाख रुपए होगी।


नए नियमों की 75 प्रतिशत सीमा को सिर्फ उदाहरण के तौर पर लागू करें तो अधिकतम कर्ज 9.37 लाख रुपए का बैठता है। दोनों राशि में 4.12 लाख का फर्क है। वास्तविक देनदारी पुराने या नए कर्ज पर लागू नियमों (Rules applicable to new loans) , बकाया मूलधन, ब्याज और लोन से जुड़ी शर्तों से तय होगी।