Gas Price Hike : अचानक बढ़ गई रसोई गैस की कीमत, अलग-अलग जिलों में मिलेगी अलग कीमत
gas cylinder : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि रसोई गैस की कीमतों में अब बढ़ौतरी (gas cylinder Price Hike) देखने को मिल रही है। अलग अलग जिलों में इसका अलग अलग रेट बना हुआ है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से गैस सिलेंडर की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (gas cylinder Price) गैस सिलेंडर की कीमतों में बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज इसकी कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी (gas cylinder Price Hike) का सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब पर देखने को मिल रहा है। अलग अलग जिलों में गैस सिलेंडर के अलग अलग रेट है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में आज गैस सिलेंडर क्या रेट मिल रहा है।
गैस की सप्लाई चेन हुई प्रभावित
खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के हालातों ने वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई चेन को काफी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। इसका सबसे सीधा और कड़ा प्रभाव राजस्थान के करोड़ों उपभोक्ताओं (gas cylinder Price) पर देखने को मिल रहा है। तेल कंपनियों ने कच्चे माल की कमी और आयात में आ रही बाधाओं पर नजर रखते हुए घरेलू और कॉमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी वृद्धि देखी जा रही है।
राजस्थान में अब घरेलू गैस सिलेंडर की दरें 944 रुपए तक जा पहुंची है। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर पर 60 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर पर 114 रुपए तक की बढ़ौतरी कर दी है। जयपुर (gas cylinder Price in Jaipur) के बारे में बात करें तो यहां पर 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत लगभग 1911 रुपए में तय की गई है। जोकि पहले 1796.50 रुपए तक का था। पिछले 11 महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में ये अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
गैस बुकिंग के नियमों में भी कड़ाई
कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ तेल कंपनियों ने गैस बुकिंग के नियमों में भी कड़ाई करनी शुरू कर दी है। सप्लाई में आ रही परेशानी और कम स्टॉक की वजह से अब बुकिंग पीरियड (gas cylinder booking timing) को 15 दिन से बढ़ाकर सीधे 25 दिन तक कर दिया गया है। इसका ये मतलब है कि अगर किसी उपभोक्ता ने महीने की 1 तारीख को सिलेंडर बुक किया है और 2 तारीख को उसकी डिलीवरी हो गई है, तो वो अगला सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे।
वहीं पहले इसकी अवधि कम थी, इसकी वजह से खपत के मुताबिक बुकिंग आसान थी। हालांकि अब स्टॉक को नियंत्रित करने के लिए कंपनियों (gas cylinder booking) ने यह कदम उठाया है। राजस्थान के लगभग 1 करोड़ 75 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को अब अपनी रसोई का बजट और गैस की खपत बहुत सोच-समझकर तय करनी होगी। वहीं सभी बुकिंग पहले की तरह ही ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएंगी।
अलग-अलग जिलों में सिलेंडर के रेट
राजस्थान के अलग-अलग जिलों में ट्रांसपोर्टेशन और स्थानीय टैक्स (Value Added Tax) की वजह से कीमतों में फर्क देखने को मिल रहा है। वहीं जयपुर में घरेलू सिलेंडर अब 916.50 रुपए में मिल रहे हैं। हालांकि जोधपुर में इसके लिए 920.50 रुपए का भुगतान करना होगा। प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर उदयपुर में मिल रहा है। यहां पर सिलेंडर की कीमत (gas cylinder price) 944.50 रुपए की है।
अन्य जिलों के बारे में बात करें तो अजमेर में 918 रुपए, कोटा (Kota gas cylinder price) में 934 रुपए, सीकर में 929 रुपए, और बाड़मेर-जैसलमेर में 939 रुपए तय की गई है। वहीं नागौर में 933.50 रुपए, भीलवाड़ा में 933 रुपए और बीकानेर में 926 रुपए में सिलेंडर उपलब्ध होने वाला है। कीमतों में ये अंतर रिफाइनरी से दूरी और स्थानीय वितरण खर्चों के आधार पर तय होता है। इस साल जनवरी से मार्च तक ही कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 302 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसकी वजह से होटल (gas cylinder price) और रेस्टोरेंट संचालकों पर भी बोझ में बढ़ौतरी देखी जा रही है।
आयात पर बढ़ी निर्भरता
भारत अपनी कुल गैस खपत का लगभग 67 प्रतिशत हिस्सा आयात कर रहे हैं। इसमें 85-90 प्रतिशत आयात मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) के देशों से होता है। फिलहाल युद्ध की स्थिति की वजह से सप्लाई (gas cylinder price Hike) पर प्रभाव देखा जा रहा है। इसकी वजह से देश में उपलब्ध स्टॉक पर दबाव भी बढ़ गया है। राजस्थान में तीनों प्रमुख तेल गैस कंपनियों के पास उपभोक्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद है, खासतौर पर सर्दियों और शादियों के सीजन में डिमांड अपने चरम पर पहुंच गई है।
तेल कंपनियों की हर महीने होने वाली रिव्यू मीटिंग में ये तय किया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान क्या चल रहे हैं। अगर खाड़ी देशों में तनाव कम नहीं होता है तो फिर आने वाले समय में कीमतों (gas cylinder price) में और भी ज्यादा बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल, आम जनता के लिए बढ़ी हुई कीमतें और बुकिंग के नए नियम एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहे हैं।