home page

PM Kisan Yojana : पीएम किसान से संबंधित हर समस्या का मिलेगा समाधान, जानें कहां करना है संपर्क

PM Kisan Yojana :  सरकार की महत्तवपूर्ण योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना शामिल है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय राशि दी जाती है। ऐसे में कई किसानों के मन में इस योजना (PM Kisan Yojana ) के तहत मिलने वाले लाभों को लेकर कई सवाल रहते हैं। अगर आपके मन में भी ऐसे  कई सवाल है तो आप यहां पर संपर्क कर सकते हैं।
 | 
PM Kisan Yojana : पीएम किसान से संबंधित हर समस्या का मिलेगा समाधान, जानें कहां करना है संपर्क

HR Breaking News : (PM Kisan Yojana ) देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने पीएम किसान योजना की शुरुआत की है। ज्यादातर किसानों के मन में इस योजना को लेकर कई सवालात रहते हैं। लेकिन अब आप यहां पर पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi ) से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। बस  इसके लिए आपको इस नंबर पर कॉन्टेक्ट करना होगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार  से-

 

 

सरकार ने की पूछताछ की व्यवस्था 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Updates) के तहत किसानों को तीन किस्तों में 6000 रुपये की आर्थिक राशि दी जाती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ कारणवश भुगतान अटक जाता है। अगर आपके खाते में भी पीएम किसान योजना की रकम नहीं आती है, या फिर अन्य कोई जानकारी चाहिए तो  इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की ओर से इसके लिए शिकायत (pm kisan complaint Number)  और पूछताछ की व्यवस्था भी मौजूद कराई गई है, जहां किसान अपनी समस्या बताकर निवारण पा सकते हैं।
 

किन कारणों से अटकती है राशि 


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme)  के तहत केंद्र सरकार सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करती है। हालांकि कई बार ऐसे मामले आए हैं, जिसमे तकनीकी या दस्तावेजी कारणों के चलते किस्त अटक जाती है। किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि ई-केवाईसी समय पर पूरी न होना, आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक न होना या आवेदन (pm kisan inquiry number)  में गलत जानकारी होना।
 

कैसे चैक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस 


अगर आप इस योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहते हैं तो आप इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov पर जाकर Beneficiary Status ऑप्शन पर जाकर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर (registration number) दर्ज करके सारी जानकारी ले सकते हैं। यहां से आपके आवेदन का स्टेटस भी पता चल सकता है। 


अगर इसके बाद भी आपकी परेशानी का निपटान नहीं होता है, तो किसान सीधे हेल्पलाइन के जरिए से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आप पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number of PM Kisan Yojana)  155261 और 011-24300606 पर पूछताछ कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान pmkisan-ict@gov.in ईमेल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जैसे  ही यहां पर शिकायत दर्ज होती है तो उसके जुड़े विभाग द्वारा जांच की जाती है और पात्र किसान को रूकी हुई किस्त मिल जाएगी।
 


किसान समय पर कर लें ये काम पूरा 


इसके साथ ही आपको बता दें कि सरकार समय-समय पर किसानों से कहती है कि वे अपनी ई-केवाईसी, बैंक खाते की पूरी जानकारी और भूमि रिकॉर्ड को सही रखें। अगर किसान ऐसा करते हैं तो योजना की किस्त (PM Kisan  Scheme Installment )  समय पर मिल जाएगी। वो किसान, जिन्होंने ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वो जल्द ही इसे पूरा करा लें, क्योंकि इसके बिना कई बार किसानों की किस्त अटक जाती है।