Gold or silver price : होली के दिन इतने होंगे सोने और चांदी के भाव, एक्सपर्ट्स ने की भविष्यवाणी

Gold or silver rate : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव आ रहा है। कल होली का त्यौहार भी आ गया है और ऐसे में लोगों को मिल में सवाल चल रहा है की होली पर सोने और चांदी के भाव क्या रहेंगे? आइए खबर में जानते हैं होली पर सोने और चांदी के भाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
 

HR Breaking News : (Latest Gold Or Silver Price) सोने और चांदी की कीमतों पर आजकल हर किसी की नजर टिकी हुई है। फरवरी महीने में सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार भी अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच नही किया, लेकिन मार्च महीने की शुरुआत ही सोने और चांदी के भावों में उछाल के साथ हुई है। आज 2 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है।


आज सोने और चांदी के ताजा भाव


ताजा भाव की बात की जाए तो एमसीएक्स पर आज सोने के भाव 167450 रूपये 10 ग्राम पर कारोबार (Gold Price On MCX) कर रहे है, जो कि अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे है। वहीं, चांदी की कीमतें (Silver Price On MCX) भी अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रही है और फिलहाल एमसीएक्स पर चांदी 2,78,369 रूपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।


बीते दो दिनों से सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव में उछाल (Gold rate hike) देखने को मिल रहा है। कल होली का त्यौहार भी है और लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि क्या होली पर सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव आएगा? ऐसे में एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी की कीमतों को लेकर भविष्यवाणी की गई है तथा बताया गया है की होली के दिन सोने और चांदी की कीमतें क्या रहेगी? आइए खबर के माध्यम से जानते हैं होली पर सोने और चांदी के भाव क्या रहेंगे...


एक्सपर्ट्स का क्या कहना....


एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी की कीमतों को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणी की जा रही है तथा नए-नए अंदाज लगाए जा रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव (Gold Or Silver Price) के पीछे कई कारण होते है जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल तथा भू-राजनीतिक तनाव (युद्ध की स्थिति) को सबसे पहली वजह माना जा रहा है। 


युद्ध की अनिश्चितता के कारण निवेशक डर जाते हैं और अपना पैसा सुरक्षित संपत्ति जैसे सोना चांदी में लगाने लगते हैं। अब इजराइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतें ऊपर जा रही है और आज 2 मार्च के दिन भी सोने और चांदी के भाव ने छलांग (Gold Or Silver Rate On Holi) लगाई है। 


कल भारत देश में होली का त्यौहार (Holi festival) मनाया जाएगा और त्योहारों के मौके पर सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है जिस वजह से इनकी कीमतों में भी इजाफा होता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि कल सोने और चांदी की कीमत उछाल के साथ शुरू होगी और आगे भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी (Gold Or Silver Rate Hike) जारी रह सकती है।