Best Mileage SUV : माइलेज के मामले में सबसे खास है ये SUV, जानिए कीमत और फीचर्स
HR Breaking News : (Best Mileage Car News) बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच माइलेज देने वाली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। कम खर्च में लंबी दूरी तय करने की क्षमता के कारण ये कारें आम लोगों के बजट में फिट बैठ रही हैं। ऑटो बाजार में भी ऐसी कारों की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है, कंपनियां भी बेहतर माइलेज वाले इंजन पर खास ध्यान दे रही हैं।
जी हां, बढ़ती महंगाई के दौर में माइलेज (best mileage car) देने वाली कारें लोगों को बड़ी राहत दे रही हैं। शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक लोग अब ऐसी कारों को पसंद कर रहे हैं जो जेब पर भारी न पड़ें। अगर आप भी अच्छा माइलेज देने वाली कारें खरीदने का प्लान कर रहे है तो आइए खबर में जान लेते है उस कार के बारे में जिससे माइलेज के मामले में सबसे खास कहा जा रहा है।
Maruti की यह कार माइलेज के मामलें में है बेस्ट
कई बार लोग यह तय नहीं कर पाते कि उन्हें कौन-सी कार लेनी चाहिए, क्योंकि बाजार में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। अगर सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली SUV की बात करें, तो Maruti Grand Vitara इस सूची में सबसे ऊपर मानी जाती है। यह SUV 1 लीटर पेट्रोल में लगभग 28 किलोमीटर तक चल सकती है, जो कि इस सेगमेंट में काफी अच्छा माइलेज है। यही वजह है कि ग्राहकों में इस गाड़ी को लेकर काफी उत्साह और मांग देखने को मिलती है।
इतनी है कीमत
यह कार भरोसेमंद कंपनी Maruti Suzuki कॉम्पैक्ट SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 11.19 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कुल छह वेरिएंट—Sigma, Delta, Zeta, Zeta+, Alpha और Alpha+—में उपलब्ध है। इसके Zeta+ और Alpha+ वेरिएंट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प मिलता है, जबकि Delta और Zeta के मैनुअल मॉडल में कंपनी की ओर से CNG का विकल्प भी दिया गया है।
फीचर्स भी दमदार
इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन (Maruti Grand Vitara Engine) मिलता है। हाइब्रिड तकनीक की वजह से यह गाड़ी बेहतर माइलेज देती है, क्योंकि इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करती है। फीचर्स के मामले में भी यह SUV काफी आधुनिक है।
इसमें 9 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360 डिग्री कैमरा, हिल-डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
हाइब्रिड कारों (hybrid cars) की खास बात यह है कि वे दो तरह की ताकत से चलती हैं—एक पेट्रोल इंजन और दूसरी इलेक्ट्रिक मोटर। ये दोनों मिलकर गाड़ी को आगे बढ़ाते हैं। कई बार गाड़ी सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर से भी चल सकती है, जिससे पेट्रोल की खपत कम होती है और माइलेज बढ़ता है।
आम हाइब्रिड कारों में बैटरी अपने आप चार्ज हो जाती है, इसलिए अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। भारत में इस समय माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक (Hybrid and Strong Hybrid Technology) सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है, क्योंकि ये बेहतर माइलेज देने के साथ-साथ चलाने में भी किफायती साबित होती हैं।
