Gold or silver rate today : सोने और चांदी की कीमतों ने मचाई मार्केट में हलचल, चेक करें आज के ताजा रेट
HR Breaking News : (Gold Silver Latest Rate) फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढाव चल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस बदलाव को वजह से मार्केट में हलचल मची हुई है। आए दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव होते रहते हैं। आज 25 फरवरी के दिन भी सोने और चांदी के भाव बदले हैं। आइए खबर में चेक करते हैं कि आज MCX पर क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के भाव।
जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों (Latest Gold Or Silver Price) ने अपने हाई लेवल के आंकड़े को पार कर लिया था। सोने के हाई लेवल प्राइस की बात की जाए तो सोने की कीमतों ने पिछले दिनों 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था। वहीं चांदी की कीमतों ने 4 लाख 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर लिया था।
MCX पर आज सोने का भाव
पिछलें कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। आज 25 फरवरी के दिन भी सोने और चांदी की कीमतें चेंज हुई है। आज MCX पर सोने के भाव 1,61,217 रुपए (Gold rate on MCX) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। भलें सही सोने के भाव काफी ज्यादा उपर चल रहे है लेकिन फिर भी यह अपने हाई लेवल प्राइस से बेहद नीचे है। सोने की कीमतों ने पिछलें दिनों 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था। फिलहाल, सोने के भाव अपने हाई लेवल से 18,783 रुपए नीचे चल रहे है।
MCX पर चांदी के भाव की बात करे तो
MCX पर आज चांदी के ताजा भाव 2,68,015 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver rate on MCX) पर ट्रेड़ कर रहे है। चांदी के हाई लेवल प्राइस की बात करे तो, 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था। इन दिनों चांदी अपने हाई लेवल प्राइस से 1,51,985 रुपए नीचे है।
29 जनवरी तक सोने और चांदी के भाव (Gold Or Silver Price) लगातार उपर की तरफ जा रहे थे, लेकिन 29 जनवरी की शामं को कुछ ऐसा हुआ की सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव काफी ज्यादा नीचे आ गए है। फरवरी महीनें की शुरूआत से ही सोने और चांदी के भाव ने एक बार भी अपने हाई लेवल के आंकड़े को पार नही किया है।