gold price prediction : बड़ी भविष्यवाणी, 2030 तक इतने में मिलेगा एक तोला सोना
HR Breaking News (gold price) बीते कुछ समय की तेजी के बाद सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना लिया था, जिसके चलते सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब इसी बीच एक्सपर्ट ने 2030 तक सोने की कीमतें (gold price prediction) ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचने को लेकर आसार जताए हैं। अगर आप आज सोना खरीदते हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आगामी 5 सालों में सोने के दाम कितने हो जाएंगे।
क्या चल रहे सोने के भाव
अभी तो सर्राफा बाजार में गोल्ड प्राइस (Gold Price Updates)1,43,330 रुपए प्रति 10 के पास चल रहे हैं। फिलहाल तो सोने को लेकर कमोडिटी एक्स्पर्ट्स भी बुलिश हैं। उनका कहना है कि गोल्ड को सपोर्ट देने वाले फैक्टर्स अभी मौजूद हैं। ऐसे में सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में आगे भी तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, एस्ट्रोलॉजर ने सोने की कीमतों को लेकर जिस रफ्तार का दावा किया है, वो एक्स्पर्ट्स के अनुमान से अधिक है।
आगे कैसी रहेगी सोने की चाल
गोल्ड (Gold Silver Price Today) को लेकर एस्ट्रोलॉजर ने भविष्यवाणी जताई है। उनका मानना है कि साल 2030 तक सोने के दाम चढ़कर 5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना हैं। उनका कहना है कि आगामी समय में सोना और महंगा होगा और कीमतें (Gold Rate In 2030) 5 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। बीते वर्ष सोने-चांदी की कीमतों ने शानदार रिटर्न दिया था।
इस साल भी अब तक दोनों कीमती धातुएं काफी मजबूत हैं। हालांकि, एक-दो बड़ी गिरावट भी देखी गई हैं। एक्स्पर्ट्स के मुताबिक ईरान-अमेरिका संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध के साथ ही यूएस टैरिफ के चलते सोने-चांदी को मजबूती मिल सकती है।
कितने गिरे सोने के भाव
सोने-चांदी की बात करें तो सोने (Sone Ke Bhav) में नरमी देखी जा रही है और चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate) में तेजी देखी जा रही है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1,43,330 रुपए पर कारोबार कर रहा है। बीते सेशन के मुकाबले इसमें 800 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतों में 2,95,000 रुपए प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। पिछले सेशन के मुकाबले इसमे तकरीबन 5 हजार रुपए की तेजी आई है।
