Gold price Crash : आज फिर लुढ़का सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानिये क्या है ताजा रेट

Gold rate Today : लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमत भी कम हुई है। दोनों कीमती धातुओं के रेट (Sone ka rate) कम होने की वजह से निवेशकों को काफी मुश्किल हो रही है। वहीं आम लोगों को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं आज सोने और चांदी का ताजा रेट क्या चल रहा है।

 

HR Breaking News (Gold price) सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से सर्राफा बाजार में हलचल बढ़ गई है। वैश्विक बाजार के रुख और डॉलर की चाल के असर से कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सोने की कीमतों (Gold price fall) में गिरावट आई है। साथ ही साथ चांदी की कीमत भी कम हो गई है। ऐसे में ये सोने की खरीदी करने का सही मौका है। खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी की ताजा कीमत क्या है।

 

 

 आज इस रेट मिल रहा है सोना 

देश में सोने की कीमत में गिरावट का रुख बना हुआ है। आज यानी 14 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 160830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ पहुंची है। वहीं मुंबई में कीमत (Gold Price in Mumbai) 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 2,000 रुपये या 1.21 प्रतिशत गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गिरी है। 

एक्सपर्ट‌्स ने दी जानकारी 


एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी वजह से डॉलर का मजबूत होना और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता है। साथ ही साथ पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने (Gold price hike reason) का डर पैदा हो गया है। इसकी वजह से केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,088 डॉलर प्रति औंस पर है।

दिल्ली में सोने की कीमत 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो ये 160830 रुपये (Sone ka rate) प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट का भाव 147440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमत 

फिलहाल के तौर पर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (22K Gold Rate) 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत 

पुणे और बेंगलुरु दोनों ही शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24K Gold Price) 160680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 147290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहरों के हिसाब से जानिये सोने की कीमत 

दिल्ली
22 कैरेट सोना - 147440
24 कैरेट सोना - 160830

मुंबई
22 कैरेट सोना - 147290
24 कैरेट सोना - 160680

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना - 147340
24 कैरेट सोना - 160730

चेन्नई
22 कैरेट सोना - 147290
24 कैरेट सोना - 160680

कोलकाता
22 कैरेट सोना - 147290
24 कैरेट सोना - 160680

हैदराबाद
22 कैरेट सोना - 147290
24 कैरेट सोना - 160680

जयपुर
22 कैरेट सोना - 147440
24 कैरेट सोना - 160830

भोपाल
22 कैरेट सोना - 147340
24 कैरेट सोना - 160730

लखनऊ
22 कैरेट सोना - 147440
24 कैरेट सोना - 160830

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना - 147440
24 कैरेट सोना - 160830


चांदी का ये है रेट 

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत (Silver Price Today) के बारे में बात करें तो इसकी कीमत भी कम हो गई है। वहीं 14 मार्च की सुबह कीमत 279800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ पहुंची है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 11,000 रुपये या 3.97 प्रतिशत गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव (Silver Price) 83.14 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।