{"vars":{"id": "93802:4123"}}

gold rate 25 October 2026 : तनिष्क पर 1 महीने में सोना 10,310 रुपये सस्ता, आगे सस्ता होगा या महंगा जान लें  

gold rate 25 October 2026 : दिवाली करीब आ रही है और ऐसे में सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक महीने के आंकड़े पर नजर डालें तो सोना 10,310 रुपए सस्ता हो गया है। सोने की कीमतों (gold price today) में आई गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण है। अगर आप ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो नीचे खबर में अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

 

HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल अचानक दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि तेल की कीमतों में आई तेजी, ब्याज दरों और फ़ेड के रूख को लेकर चिताओं का दबाव सोने (gold rate) पर पड़ रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि कीमती धातुओं में इस हफ्ते चार प्रतिशत की गिरावट देखने को मिल सकती है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

सोना 10,310 रुपए सस्ता - (sone ka bhav)


तनिष्क पर 25 नवंबर 2026 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (24 carat gold price) 1,53,330 प्रति 10 ग्राम थी जबकि एक महीने बाद यानी आज 25 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड 1,43,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है यानी इसमें 10,310 रुपए की बड़ी गिरावट आई है।


चांदी 38,430 रुपये टूटी - (chandi ka bhav)

दूसरी तरफ चांदी की कीमतों (silver price) पर नजर डालें तो इसमें सोने से भी ज्यादा गिरावट आई है। 25 सितंबर को 1 किलो शुद्ध चांदी का भाव 2,34,920 था, जबकि आज 25 अक्टूबर 2026 को 1 किलो चांदी की कीमत 1,96,490 रुपए है। इसमें 38,430 रुपए की बड़ी गिरावट आई है।

क्या आने वाले दिनों और गिरेंगे सोने चांदी के दाम? 

Zay Capital Markets के मुख्य निवेश अधिकारी नईम असलम ने एक नोट में बताया की हाल ही में आई सोने-चांदी (gold silver rate) में कमजोरी के पीछे अमेरिकी ट्रेजरी bond पर बढ़ता मुनाफा, डॉलर की मजबूती और ब्रांड क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने की वजह से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। bond में ऊंचे रिटर्न और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की कीमतों (sone ka bhav) पर दबाव बढ़ा है। इससे लोगों में सोने जैसी कीमती धातुओं को अपने पास रखने का आकर्षण कम हुआ है, क्योंकि इसे नियमित ब्याज की आय नहीं होती है। इन सभी तथ्यों को देखा जाए तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

नई दिल्ली में सोने का भाव - 


 24 कैरेट सोने का भाव  =142,000    
 22  कैरेट सोने का भाव =130,167    
 20 कैरेट सोने का भाव =118,333    
 18 कैरेट सोने का भाव =106,500    
 16 कैरेट सोने का भाव =94,667


उत्तर प्रदेश में आज सोने की कीमत - 


 24 कैरेट सोने का भाव =142,280    
 22 कैरेट सोने का भाव =130,423
 20 कैरेट सोने का भाव =118,567    
 18 कैरेट सोने का भाव =106,710    
 16 कैरेट सोने का भाव =94,853    


हरियाणा में सोने का रेट - 

 24 कैरेट सोने का भाव =142,200    
 22 कैरेट सोने का भाव =130,350    
 20 कैरेट सोने का भाव =118,500    
 18 कैरेट सोने का भाव =106,650    
 16 कैरेट सोने का भाव =94,800

राजस्थान में सोने की कीमत - 

 24 कैरेट सोने का भाव  =  142,220    
 22 कैरेट सोने का भाव = 130,368    
 20 कैरेट सोने का भाव = 118,517    
 18 कैरेट सोने का भाव = 106,665    
 16 कैरेट सोने का भाव = 94,813