Gold Silver : हाई लेवल से इतने नीचे चल रहे सोने चांदी के भाव, चेक करें आज के नए दाम

Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले एक से डेढ़ साल में काफी बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं तथा निवेशकों को शानदार रिटर्न भी प्रदान किए हैं लेकिन पिछले एक-दो महीने से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर चल रहा है। आइए खबर में जान लेते हैं आज 27 मार्च के दिन सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से कितने नीचे चल रहे हैं।
 

HR Breaking News : (Gold Silver Updates) सोने और चांदी में निवेश करके पिछले दिनों लोगों ने काफी शानदार रिटर्न पाए हैं लेकिन अब सोने और चांदी के भाव उल्टे पैर चल पड़े हैं। जनवरी 2026 की आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी के भाव ने हाई लेवल के एक नए आंकड़े (Gold Silver High Level) को बनाया इसके बाद से कीमतों ने नीचे की तरफ आना शुरू कर दिया है। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से मार्केट में हलचल मची हुई है। सोने और चांदी के पिछले आंकड़ों को देखकर इन दिनों भी हर किसी की नजर सोने और चांदी की कीमतों पर अटकी हुई है।


29 जनवरी के बाद से सोने और चांदी के दाम नीचे (Gold Silver Price Down) की तरफ ही आ रहे हैं। सोने और चांदी के भाव कई चीजों पर निर्भर रहते हैं जैसे डॉलर की कीमत, मांग और सप्लाई, ब्याज दरें तथा दुनिया की आर्थिक-राजनीतिक स्थिति आदि। जैसा कि आप लोग जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय तनाव के चलते सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Latest Price) ऊपर की तरफ जाते हैं और इन दिनों इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध भी चला हुआ है, लेकिन फिर भी सोने और चांदी के दाम नीचे की तरफ आ रहे हैं। 


इन दिनों कीमतों में गिरावट का कारण डॉलर की मजबूती बताया जा रहा है। एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का यह दौर जारी रहेगा।

MCX पर सोने चांदी के भाव


आज 27 मार्च, शुक्रवार के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Gold and silver prices on MCX) पर सोने के भाव की बात की जाए तो फिलहाल सोना 1,42,693 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जो कि अपने हाई लेवल से 37,307 रुपए नीचे चल रहा है, वहीं चांदी की कीमतों की बात की जाए तो आज एमसीएक्स पर चांदी 2,26,944 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है चांदी की कीमतें (silver prices on MCX) अपने हाई लेवल से 1,93,056 रुपए नीचे चल रही है। 
भले ही इन दोनों सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से नीचे चल रहे हैं लेकिन अभी भी आम आदमी इन्हें (Gold and silver prices) खरीदने के मामले में अपने पैर पीछे कर रहा है।