Gold Silver Price 15 October 2026 : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट के बाद लौटी तेजी, जानिये अपने शहर का भाव
Gold Silver Price 15 October 2026 : सोने चांदी के भाव में कल यानी 14 अक्टूबर को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी सस्ती होकर 2 लाख के करीब आ गई है। एक दिन में चांदी में 10,000 से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वही सोना भी 2 से 3,000 तक सस्ता हो गया है। आज 15 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी ने रिकवरी की है। दोनों के भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। चलिए खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने चांदी का लेटेस्ट प्राइस।
HR Breaking News - सोने और चांदी की कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। दोनों कीमती धातुओं में आए दिन बड़ा बदलाव हो रहा है। 14 अक्टूबर को सोने-चांदी में बड़ी गिरावट आई, जबकि आज 15 अक्टूबर को सोने और चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल अमेरिकी सरकार ने बुधवार शाम खुदरा महंगाई दर का डाटा जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में रिटर्न महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के आंकड़े आते ही शाम 8:00 MCX बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (gold silver rate) में भारी गिरावट आई। MCX पर चांदी 11,000 तक सस्ती हो गई, जबकि सोना 1.3% तक डाउन आया।
अमेरिका में महंगाई दर का डाटा जारी -
अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, सितंबर में हेडलाइन CPI में 0.6% और कोर CPI में 0.3% की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी क्रमशः 0.6% और 0.2% के अनुमानों और अगस्त के 0.4% और 0.3% के आंकड़ों की तुलना में है। ऐसे में आज बाजार में सोने चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी का भाव -
अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर खुदरा महंगाई दर का डाटा आने के बाद सोने चांदी (sone chandi ka bhav) में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.19% महंगा होकर 4,156.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसके अलावा चांदी 0.66% महंगी होकर 56.243 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की चाल -
घरेलू बाजार में भी आज सोने-चांदी (chandi ka rate) में तेजी दर्ज की गई है। आज 15 अक्टूबर को सोना महंगा होकर एक 1,47,000 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 9000 रुपए है।
MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट -
एमसीएक्स (MCX gold live rate) पर इस समय 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,47,206 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसमें आज 0.93 प्रतिशत यानी 1,358 रुपए की तेजी दर्ज की गई है, जबकि 14 अक्टूबर को सोना 1,45,848 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
चांदी की कीमतों की बात करें तो आज एमसीएक्स (MCX Silver Rate) पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाली 1 किलो चांदी की कीमत 2,09,173 रुपए है। इसमें आज 0.40% यानी 841 की तेजी आई है। 14 अक्टूबर को चांदी 2,08,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
दिल्ली में गोल्ड रेट
आज दिल्ली में सोने के भाव मुंबई और चेन्नई के मुकाबले थोड़े ज्यादा हैं। यहां 24 कैरेट सोना 14,759 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,530 रुपये और 18 कैरेट 11,073 रुपये प्रति ग्राम का है।
मुंबई में सोने का रेट
आज मुंबई में एक ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 14,744 रुपये है। 22 कैरेट सोना 13,515 रुपये का है, जबकि 18 कैरेट के लिए 11,058 रुपये प्रति ग्राम खर्च करने होंगे।
चेन्नई में सोने का ताजा भाव
आज चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,744 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,515 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,115 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है।
कोलकाता में सोने की कीमत
कोलकाता में 24 कैरेट सोने का एक ग्राम 14,744 रुपये का है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 13,515 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 11,058 रुपये प्रति ग्राम है।
मैसूर में सोने की कीमत
मैसूर में एक ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 14,826 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट सोना 13,590 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,119 रुपये प्रति ग्राम का है।
नासिक में गोल्ड रेट
आज नासिक में 24 कैरेट सोने का भाव 14,829 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 13,593 रुपये और 18 कैरेट सोना 11,122 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है।
भुवनेश्वर में सोने का लेटेस्ट प्राइस
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 14,826 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर मिल रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 13,590 रुपये, जबकि 18 कैरेट सोने का रेट 11,119 रुपये प्रति ग्राम है।
राजकोट में सोने का ताजा भाव -
आज राजकोट में सोने के भाव वडोदरा के समान हैं। यहां 24 कैरेट सोना 14,831 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,595 रुपये और 18 कैरेट 11,124 रुपये प्रति ग्राम का है।