Gold silver price : 2027 तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम, चांदी की कीमतों को लेकर भी एक्सपर्ट्स की तरफ से की गई भविष्यवाणी

Gold or silver rate : साल 2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं। 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों ने हाई लेवल के आंकड़े को पार कर लिया था, लेकिन फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी के दाम अपनी हाई लेवल से नीचे चल रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं अगले साल कितनी हो जाएंगे सोने और चांदी के दाम। जानिए एक्सपर्ट्स का कीमतों को लेकर क्या है कहना।
 

HR Breaking News - (Latest Gold Silver Price) पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव लगातार ऊपर नीचे हो रहे हैं। सोने और चांदी के भाव में हो रहे इस उतार चढ़ाव ने निवेशकों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। जनवरी महीने की आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा ऊपर चली गई थी लेकिन 29 जनवरी को अचानक ऐसी गिरावट आई की कीमत एकदम से नीचे आ गई। सोने और चांदी में आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों के बीच डर का माहौल फैल गया।


सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices) में हो रहे इस बदलाव को देखकर किसी के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि अगले साल सोने और चांदी के भाव कहां पहुंच जाएंगे? आइए  खबर के माध्यम से जानते हैं एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी के भाव को लेकर क्या कहा गया है।

 


आज एमसीएक्स पर सोने और चांदी के ताजा भाव


सोने और चांदी के हाई लेवल प्राइस की बात की जाए तो जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने की कीमतों ने 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड बना लिया था, लेकिन अब कीमतों में गिरावट चल रही है और आज एमसीएक्स (Latest Gold Rate on MCX) पर सोने के भाव 1,61,335 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं जो कि अपने हाई लेवल से 18,665 रूपये नीचे चल रहे हैं।


चांदी के हाई लेवल प्राइस (Silver High Price) की बात की जाए तो 29 जनवरी को चांदी की कीमतों ने 4 लाख 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के को पार कर लिया था, भी आज के ताजा भाव की बात की जाए तो आज चांदी की कीमतें 2,68,197 रूपये प्रति किलोग्राम (Latest Silver Rate on MCX) पर ट्रेड कर रही है जो कि अपने हाई लेवल से 1,51,803 रूपये नीचे चल रही है।

 

 
अगले साल कितनी होगी कीमतें


सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices next year) को लेकर अक्सर हर किसी के मन में सवाल पैदा हो रहा है कि अगले साल सोने और चांदी के भाव कितनी हो जाएंगे। जैसा कि आपने देखा पिछले दिनों सोने और चांदी के भाव इतने ज्यादा बढ़ गए थें कि लोगों ने उनके बारे में सोचा तक नहीं था और फिर एकदम से गिरावट का दौर शुरू हो गया।

ऐसे में स्पष्ट तरीके से यह कहना मुश्किल है कि सोने के भाव (Gold Rate Update) कितने हो जाएंगे, लेकिन एक्सपर्ट्स की तरफ से यह भी कहा गया है कि गोल्ड को स्पोर्ट करने वाले फैक्टर अभी मौजूद है और अगले साल तक सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा होने की पूरी-पूरी संभावना है।

भले ही इन दिनों सोने और चांदी के भाव (Gold or silver rate) अपने हाई लेवल से नीचे चल रहे हैं लेकिन अभी भी कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर है। ऐसे में एक्सपर्ट की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले साल यानी 2027 में सोने की कीमतें ढाई लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 4,80,000 प्रति किलोग्राम के तकरीबन पहुंच जाएंगे।