Bank Holidays March 2026 : अगले महीनें इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट
HR Breaking News - (RBI New Updates) रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा देश भर के सभी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है। अब फरवरी महीने का आखिरी सप्ताह चल रहा है और जल्द ही मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसी मेरी रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI Latest Updates) मेरी तरफ से मार्च महीने में होने वाले बैंकों के अवकाश की लिस्ट जारी कर दी गई है। अगर आपको भी मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है और आप बैंक (Bank Holidays List in March 2026) जाने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आपको रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी की गई इस लिस्ट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
मार्च महीने में वित्तीय वर्ष (Financial Year) की क्लोजिंग भी होती है, इसलिए बैंक (Bank Holidays List) जाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है और इस महीने त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों के कारण बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। ऐसे में आइए खबर में जान लेते है की आने वाले महीनें में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।
मार्च 2026 में बैंकों की छुट्टियां इस प्रकार रहेंगी-
1 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च (मंगलवार) को होलिका दहन के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
4 मार्च (बुधवार) को धुलेंडी/होली का त्योहार है, इसलिए ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
14 मार्च (शनिवार) को महीने का दूसरा शनिवार है, इस वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
15 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च (गुरुवार) को उगादी/गुड़ी पड़वा के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सहित कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च (शुक्रवार) को ईद-उल-फितर (संभावित) के चलते कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रह सकती है।
21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर/सरहुल के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च (गुरुवार) को राम नवमी के अवसर पर उत्तर भारत सहित कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
28 मार्च (शनिवार) को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
29 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च (मंगलवार) को महावीर जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
डिजिटल बैंकिंग का कर सकते है उपयोग
हालांकि छुट्टियों के दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन आपकी बैंकिंग सेवाएं शुरू रहेंगी। आप 24/7 डिजिटल माध्यमों का लाभ उठा सकते हैं। फंड ट्रांसफर और बिल भुगतान के लिए मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कैश निकालने के लिए ATM भी चालू रहेंगे। इसके अलावा आप UPI प्लेटफॉर्म जैसे Google Pay और PhonePe के जरिए आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।
ध्यान दें कि मार्च का अंतिम सप्ताह वार्षिक क्लोजिंग का समय होता है। ऐसे में बेहतर होगा कि टैक्स सेविंग और बैंक से जुड़े जरूरी कार्य (Bank Realted Work) 20 मार्च से पहले ही निपटा लें। छुट्टियां अधिक होने के कारण महीने के आखिरी दिनों में बैंक शाखाओं में भीड़ बढ़ सकती है।
