{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Gold-Silver Rate : अगले कारोबारी सत्रों में कितना महंगा होगा सोना, नया अपडेट जारी 

Gold-Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन हो रहे बदलाव ने निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, अचानक सोने-चांदी के भा सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं तो अगले ही पल गिरावट देखने को मिलती है। अब त्योहारों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में दोनों कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस बीच एक्सपर्ट ने बताया है कि अगले कारोबारी सत्रों मे सोना कहां तक जा सकता है। 

 

HR Breaking News - सितंबर के आखिरी और अक्टूबर महीने के शूरूआती दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। रिकॉर्ड-हाई के बाद सोने और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण MCX बाजार बंद रहा है और आज शनिवार और कल रविवार के दिन भी बाजार बंद रहेगा। ऐसे में अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि अगले कारोबारी सत्र में सोने की चाल कैसी रहेगी।


कमोडिटी मार्केट के जानकार अभिलाष कोइक्कारा, Head - Forex & Commodities, Nuvama Professional Clients Group ने बताया कि फिलहाल सोने में चांदी के मुकाबले खरीदारी की दिलचस्पी ज्यादा दिखाई दे रही है। 

1.47 लाख का लेवल सबसे अहम

MCX पर बड़ी गिरावट के बाद सोने (sone ka rate) ने करीब ₹1,47,000 के स्तर के आसपास सपोर्ट लेने के बाद रिकवरी की है। यह संकेत देता है कि निचले भाव पर खरीदार सक्रिय हो रहे हैं। टेक्नीकल नजरिए से अभी सोने की तस्वीर पूरी तरह कमजोर नहीं हुई है। यदि कीमत 1,47,000 के ऊपर बनी रहती है तो आगे तेजी जारी रहने की संभावना है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसी स्थिति में सोना धीरे-धीरे 1,55,000 के स्तर तक जाने की पूरी कोशिश कर सकता है। यानी अगले कारोबारी सत्रों में ट्रेडर्स के लिए 1,47,000 और 1,55,000 दो बेहद अहम स्तर रहेंगे। हालांकि, अगर सोना 1,47,000 के नीचे आता है तो तेजी की जगह गिरावट देखने को मिल सकती है। 


चांदी में सोने से ज्यादा गिरावट - 


सोने (gold rate) के मुकाबले इस समय चांदी की चाल कमजोर है। यानी दोनों कीमती धातुओं में तेजी की संभावना होने के बावजूद फिलहाल सोने में चांदी की तुलना में ज्यादा मजबूती नजर आ रही है। MCX Silver के लिए 2,21,000 का स्तर अहम सपोर्ट है। अगर चांदी (chandi ka bhav) इस स्तर के ऊपर जाती है और गिरावट पर खरीदारी आती है तो आगे 2,32,000 तक जा सकती है। अगर चांदी 2,21,000 के नीचे जाती है तो इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। 

इस हफ्ते गोल्ड में इस वजह से आया दबाव - 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (sone ka bhav) ने इस सप्ताह भी दबाव झेला है। शुक्रवार तक स्पॉट गोल्ड 0.9% गिरकर $4,140 प्रति औंस पर बंद हुआ। गोल्ड फ्यूचर्स भी लगभग 1% कमजोर होकर $4,162 प्रति औंस के आसपास रहा है। पूरे सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय सोने (gold price) में करीब 3.4% की गिरावट रही है। साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद गोल्ड में अब तक तेज करेक्शन देखने को मिला है। अमेरिका-ईरान तनाव के बाद महंगाई और ब्याज दरों को लेकर बाजार की चिंता ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया।