government schemes : महिलाओं के फ्यूचर के लिए बेस्ट हैं ये सरकारी योजनाएं, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

government schemes for womens : सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसी कई योजनाएं जिनसे अभी तक कई महिलाएं वाकिफ नहीं हैं। देश की महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए इन योजनाओं (Best Schemes For women) की शुरुआत की गई है। महिलाओं के लिए ये स्कीम्स बेस्ट हैं। आइए खबर में जानते हैं महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली इन योजनाओं के बारे में।
 

HR Breaking News : (Sarkari yojna) आज के समय में कई ऐसी महिलाएं हैं जो अब तक सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए चलाई जा रही इन योजनाओं के बारे में नहीं जानती हैं। इस वजह से वो इन योजनाओं को लाभ भी नहीं ले पाती हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही उन योजनाओं (government Best schemes) के बारे में बताने वाले हैं, जो खासतौर पर सिर्फ महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं और आइए जानते हैं कि महिलाओं को इन योजनाओं से कौन-कौन से लाभ प्राप्त होंगे।


यह है बंपर बेनेफिट वाली स्कीम- 


महिला सम्‍मान बचत प्रमाणपत्र योजना (MSSC) भी महिलाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई एक बेस्ट योजना है। यह एक तरह की बचत योजना है। इस योजना के तहत महिला अभ्यर्थीयों को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर (MSSC Scheme Interest Rate) से रिटर्न मिलता है। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है। महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) के तहत महिलाएं 2 लाख रुपये 2 साल के लिए निवेश कर सकती हैं और बंपर रिटर्न का फायदा उठा सकती है। इच्छुक महिलाएं 31 मार्च 2025 तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

 

 

जानिए क्या है LIC बीमा सखी योजना-


इसके साथ ही सरकार की ओर से LIC बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Yojana) भी चलाई जा रही है। यह योजना महिलाओं के लिए बेहद कारगर है। इस योजना के तहत महिलाओं को LIC एजेंट बनने की ट्रेनिंग (Training of LIC agent) दी जाती है और इतना ही नहीं ट्रेनिंग के दौरान हर महिने महिलाओं को 7,000 रुपये तक का स्टाइपेंड (Stipend kya hai) भी दिया जाता है।  इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आगे बढ़ाना और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। जो महिलाएं 10वीं पास है वो भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। जब महिलाओं द्वारा LIC एजेंट (LIC Agent) बनने 3 साल की ट्रेनिंग ले ली जाती है तो इसके बाद महिलाएं को LIC एजेंट बनने का मौका भी मिलता है।

लखपति दीदी योजना के फायदे-


लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme) भी भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पॉपुलर योजना है। इस योजना के तहत कारोबारी महिलाओं को सरकार द्वारा लोन दिया जाता है। जो महिलाएं (Sarkari Yojana For Women) खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, वे इस योजना (Lakhpati Didi Scheme benefits) के तहत 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं। इस स्कीम का एक फायदा यह है कि ये  लोन महिलाओं को बिना किसी इंटरेस्ट के दिया जाता है।