home page

Retirement Age Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बदलाव पर सरकार ने दिया लिखित जवाब

Retirement Age Hike : किसी भी कर्मचारी के लिए रिटायरमेंट एक खुशी का मौका होता है। इस दिन कर्मचारी पार्टी तक देते हैं। वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट (Retirement Age Hike) को लेकर अकसर विवाद चलता रहता है। कोई कर्मचारियों की रिटायरमेंट की सीमा बढ़वाना चाहता है तो कोई रिटायरमेंट की आयु कम कराने की वकालत करता है। वहीं, रिटायरमेंट की उम्र (Retirement Age Hike update) में बदलाव का मामला संसद तक पहुंचा है। सरकार ने इसपर लिखित में जवाब दे दिया है। 
 | 
Retirement Age Hike : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बदलाव पर केंद्र सरकार ने दिया लिखित जवाब

HR Breaking News (Retirement Age Hike) केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव का मामला संसद में पहुंचा। इसपर केंद्र सरकार ने सांसद तेजवीर सिंह के सवाल का जवाब का केंद्र सरकार ने जवाब दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र (Retirement Age Hike) में बदलाव की योजना के बारे में स्पष्ट जवाब दिया है। कुछ नियमों के अनुसार कर्मचारी जल्दी रिटायर हो सकते हैं। 

 


राज्यसभा में पूछा गया सवाल


राज्‍यसभा में तेजवीर सिंह ने पूछा कि क्या सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्दी रिटायरमेंट की कोई योजना (Retirement Age Hike scheme) बना रही है? अगर ऐसी योजना बना रही है तो इसके क्या प्रभाव होंगे? सांसद ने ये भी पूछा कि क्या सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की कोई योजना बना रही है? अगर कोई देर से रिटायर होना चाहता है तो क्या उनके लिए कोई योजना है? अगर है तो इस योजना की क्या शर्तें होंगी? 

 

 

मंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब


केंद्रीय मंत्री की ओर से पहले सवाल पर कहा गया कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वहीं दूसरे सवाल पर भी कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए देर से रिटायरमेंट (Employee Retirement Age) की कोई योजना या प्रस्ताव नहीं बनाया गया है। सरकार ने साफ किया कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिलहाल रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव का कोई विचार नहीं है। 

 

 

राज्यसभा में लिखित में दिया जवाब


केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखित में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि न तो जल्दी रिटायरमेंट (Retirement Age of Employees) की कोई योजना है, न ही देर से रिटायरमेंट की कोई योजना है। वहीं तय मानदंडों को पूरा करने वाला कर्मचारी समय से पहले रिटायरमेंट ले सकता है।

 

इसके लिए पहले से विकल्प है। केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम, 2021 में ऐसा प्रावधान है। यह जवाब मंत्री ने रिटायरमेंट की उम्र में फ्लेक्सिबिलिटी के सवाल पर दिया है। मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बारे में कोई व्यापक नीति नहीं बनी है। 


ऐसे ले सकते हैं जल्दी रिटायरमेंट 


अगर किसी को जल्दी रिटायरमेंट लेनी है तो सरकार ने जल्दी रिटायरमेंट (Retirement Age Hike) के लिए नियम पहले ही बनाए हुए हैं। जल्दी रिटायरमेंट लेने के लिए कर्मचारियों को कुछ नियमों को पूरा करना होगा। यह कई कारणों से ली जा सकती है। सेहत इसका कारण हो सकती है। कोई, परिवार को समय देना चाहता है तो अर्ली रिटायरमेंट ले सकता है। नया बिजनेस करने के लिए भी वीआरएस (VRS) ले सकते हैं।