home page

gold rate : अगले 40 दिन में कहां तक पहुंच जाएंगे सोने के भाव, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Hike : सोने के दामों में पिछले लंबे समय से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लंबे अंतराल के बाद सोने के दामों ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम (Sone ke rate) लगातार बढ़ रहे है। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी महीनों में सोना का दाम 1 लाख के पार जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (gold price in delhi) में सोने के दाम रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे है। बीते दो दिनों में सोने के दामों में 1400 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 
 | 
gold rate : अगले 40 दिन में कहां तक पहुंच जाएंगे सोने के भाव, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

HR Breaking News (gold price hike) : भारत में सोने के दाम और सोने की मांग दोनो (Gold demand in India) ही काफी तेजी से बढ़ रही है। हमारे देश में सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर (highest Gold Price) चल रहे है। फरवरी महीने में अब तक 4,500 रुपए की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है।

 

 

सोने की कीमत भारतीय बाजार (Gold price in Indian Market) में 90 हजार के करीब पहुंच चुकी है। वहीं बात 45 दिनों की करें तो सोने के दाम में 13 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। सोने के दाम त्योहारी सीजन और शादी सीजन खत्म होने के बाद भी सोने के दामों में गिरावट नहीं आ रही है। 

 

दिल्ली में ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Latest Gold price in delhi) में सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए है। नई दिल्ली में सोने की कीमत 1,300 रुपए प्रति दस ग्राम बढ़कर 89,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ये पहली बार है, जब देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत (24 carret gold in delhi) रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची हो। गुरुवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 88,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (Today gold price) देखने को मिली थी। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपए बढ़कर 89,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

 

 

 

 

इस महीने 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा सोना


फरवरी महीने (Gold Price hike in February) में सोने के दामों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज हुई है। इस महीने में सोने के दामों में 5 फीसदी का ईजाफा हुआ है। जनवरी महीने के अंत में सोने के दाम 84,900 रुपए थे। 14 फरवरी को दिल्ली में सोने की कीमत बात करें तो 89,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। इसका मतलब है कि गोल्ड के दाम 5.30 फीसदी यानी 4,500 रुपए प्रति (Today Gold Price hike) दस ग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है। खास बात तो ये है कि जनवरी के पूरे महीने में गोल्ड की कीमत में 7.54 फीसदी यानी 5,950 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिला था। मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमत में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।

 

1 लाख के पार होंगे सोने के भाव


सोने के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के अनुसार सोने के दाम (Gold Price in next 40 days) अगले 40 दिनों में एक लाख रुपए का आंकड़ा पार सकते हैं। अब आप समझ सकते हैं कि आखिर गोल्ड की कीमत (Gold Price Increase) में किस रफ्तार के साथ इजाफा देखने को मिल रहा है। सोने के बढ़ते हुए दामों ने सभी को हैरान कर दिया है। भारतीय बाजार में मंदी होने के कारण सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।