Home Loan : एक प्रोपर्टी पर पहले ही चल रहा है होम लोन, क्या दूसरी पर भी ले सकते हैं पैसा, जाने क्या है नियम
Home Loan Rule : आज के समय में बढ़ रही महंगाई का प्रभाव घरों की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में लोगों को घरों की खरीदी करने के लिए होम लोन (New Rule of Home Loan) का सहारा लेना पड़ जाता है। अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि अगर उनके ऊपर एक होम लोन चल रहा हो तो क्या इस स्थिति में वो दूसरा होम लोन ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News-(Home Loan Latest Update) हर किसी का सपना होता है कि उनका खुद का घर हो, इसके लिए वो दिन रात मेहनत भी करते हैं। लेकिन बढ़ रही महंगाई के कारण उनको होम लोन (Home Loan News) का सहारा लेना ही पड़ जाता है। इस स्थिति में अगर आपने पहले से ही कोई होम लोन ले रखा हो तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि क्या एक लोन चलते हुए भी आप दूसरा होम लोन (Update on Home Loan) ले सकते हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
जानिये सबसे पहले बैंक क्या करता है चैक-
जब आप दूसरा होम लोन लेने के लिए आवेदन करते हैं, तो इस स्थिति में बैंक सबसे पहले इस बात की जांच करता है कि आपकी इनकम दोनों लोन की ईएमआई को संभाल सकती है या फिर नहीं। बैंक (Home Loan News) आमतौर पर ये नियम अपनाते हैं कि आपकी कुल ईएमआई और बाकी कर्ज मिलाकर आपकी मंथली इनकम के 40-50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए। अगर आपकी इनकम पहले लोन लेने के बाद बढ़ गई है और आप आसानी से दोनों ईएमआई भर सकते हैं, तो दूसरा लोन (Home Loan Latest Update) मिलने की उम्मीद में बढ़ौतरी बढ़ जाती है।
क्रेडिट स्कोर भी होता है काफी ज्यादा जरूरी-
दूसरा होम लोन लेने में क्रेडिट हिस्ट्री की भी एक बड़ी भूमिका होती है। अगर आपने पहले ही होम लोन की ईएमआई (Home Loan EMI) समय पर चुकाई होती है और आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है तो फिर बैंक आपको दूसरा लोन देने में ज्यादा सहज होते हैं।
इस स्थिति में लिया जाता है दूसरा होम लोन-
वहीं दूसरा होम लोन (Home Loan) लेना आजकल काफी ज्यादा आम हो गया है। इसके पीछे कई कारण बताये जा सकते हैं।
वहीं कई लोग छोटे घर से बड़े घर में अपग्रेड करना चाहते हैं।
साथ ही साथ कुछ लोग निवेश के लिए दूसरी प्रॉपर्टी की खरीदते हैं।
कई बार लोग रेंट से एडिशनल इनकम (additional income) के लिए दूसरा फ्लैट लेते हैं।
कुछ परिवार माता-पिता या बच्चों को रखने के लिए भी अलग अलग घर की खरीदी करते हैं।
टैक्स के ये हैं नियम-
दो होम लोन होने पर टैक्स के नियम थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इनकम टैक्स नियमों के मुताबिक, जिस घर में आप रहते हैं उस पर दिए गए ब्याज पर धारा 24 के तहत साल में 2 लाख रुपये तक की टैक्स छूट दी जा सकती है। अगर दोनों घर सेल्फ ऑक्यूपाइड (Home Loan) हैं, तब भी ये कुल सीमा 2 लाख रुपये ही रहती है। साथ ही साथ अगर दूसरा घर रेंट पर दिया गया है तो टैक्स कैलकुलेशन अलग तरीके से किया जाता है। इसके अलावा, होम लोन के प्रिंसिपल भुगतान पर धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है।
दूसरा लोन लेने से पहलें करें ये विचार-
हालांकि बैंक 2 होम लोन की अनुमति प्रदान कर देते हैं, हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि हर किसी के लिए ये आसान हो जाता है। दो लॉन्ग टर्म के लोन की ईएमआई आपके मंथली बजट पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर भविष्य में ब्याज दर बढ़ जाता है या फिर आय कम (Home Loan Latest Update) हो जाता है या अचानक खर्च बढ़ जाते हैं तो ईएमआई चुकाना मुश्किल हो सकता है। इस वजह से एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि दूसरा लोन लेने से पहले ये जरूर देखें कि आपका बजट मुश्किल समय में भी दोनों ईएमआई संभाल सकता है या फिर नहीं।