Gold Rate : सोने की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब इतने का मिल रहा 22k, 24k
HR Breaking News (Gold Rate) सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के सिलसिले के बीच आज यानी 13 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। अब शादी-ब्याह के सीजन के बीच सोने की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी ने आम खरीददारो को एक बार फिर चिंता में डाल दिया है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव
अभी तो देशभर में कच्चे तेल की कीमतें (crude oil prices) $100 प्रति बैरल के आंकड़े को क्रॉस कर गई है। इस दौरान डॉलर मजबूत और रुपया कमजोर हो रहा है। एमसीएक्स (Gold and silver prices on MCX) पर आज 13 मार्च को सोना 141 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 816 रुपए प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मार्केट ओपन होने पर सोने के भाव 1,60,326 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा और चांदी का भाव 2,68,982 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
बीते दिनों क्या चल रहे थे भाव
बीते दिनों सोने का हाजिर भाव (spot price of gold) 1,60,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था और चांदी का हाजिर भाव 0.12 प्रतिशत 2,68,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों के साथ ही अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखी जा रही है, जिससे असेट्स के रूप में सोने (Sone Ke Rate) की डिमांड में कमी आई है। हाल ही में आंकड़ो के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में कटौती जल्द होने के आसार नहीं है। ऊंची ब्याज दरे सोने चांदी जैसे एसेट के लिए नेगेटिव इफेक्ट लेकर आती है।
क्यों आ रहा सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव
भले ही अभी सोने चांदी की कीमतों (gold silver prices) में फेरबदल देखने को मिल रहा ह्रै, लेकिन कुछ समय पहले तक जबरदस्त तेजी रिकॉर्ड की जा रही थी जिसके बाद इन्वेस्टर्स ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी। दिवाली का भार बढ़ने से भी सोने चांदी के कीमतों में उठक-पटक देखी गई है।
इन महानगरो में सोने-चांदी के भाव
दिल्ली (delhi gold price)
24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,390 रुपये
22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,930 रुपये
दिल्ली में 1 किलो चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
मुंबई (Mumbai gold price)
22 कैरेट सोने का भाव 1,61,240 रुपये
1 किलो चांदी का भाव 2,79,900 रुपये
कोलकाता (kolkata gold price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,61,240 रुपये
22 कैरेट सोने का भाव 1,47,800 रुपये
1 किलो चांदी का भाव 2,80,000 रुपये
चेन्नई (Chennai gold price)
24 कैरेट सोने का भाव 1,62,560 रुपये
1 किलो चांदी का भाव 2,90,000 रुपये
