{"vars":{"id": "93802:4123"}}

MCX Gold Rate : सोने में 25 प्रतिशत की तेजी, बना दिया फिर नया रिकॉर्ड, आम आदमी के बजट से सोना हुआ बहार

MCX Gold Rate : सोने के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोना रोजाना नए आयाम स्थापित कर रहा है। सोने की कीमतों में रोजाना ही तेजी बढ़ रही है। सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़े हैं। एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold Rate) ने फिर से नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिकॉर्ड बनाते बनाते सोना आम आदमी के बजट से बाहर हो चुका है। 

 

HR Breaking News (MCX Gold Rate) सोने के भाव निरंतर बढ़ रहे हैं। सोना दिन प्रतिदिन नए स्तर पर पहुंच रहा है। पिछले साल के अंत से शुरू हुई सोने में बढ़ौतरी जारी है। गोल्ड रेट लगातार आसमान को छूते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में तो सोना डबल इंजन के रॉकेट की रफ्तार से भागेगा। 

 

 

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम


सोने के दाम बढ़ने के पीछे अमेरिका सरकार का रोल है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने से पहले ही रेसिप्रोकल टैक्स की घोषणा की थी, सत्ता में आते ही उन्होंने इस घोषणा को पूरा करने की तैयारी शुरू की तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल हो गया। 

सुरक्षित मान सोने में किया निवेश


इसके चलते निवेशकों में सोने की मांग बढ़ गई और लोगों ने इसे सुरक्षित मानते हुए सोने (MCX Gold Rate) में निवेश करना शुरू कर दिया, इससे सोने के दाम निरंतर बढ़ते गए। इसके बाद जब दाम गिरने लगे तो ट्रंप की ओर से टैरिफ यानी रेसिप्रोकल टैक्स की लिस्ट जारी की गई, जिसके बाद सोने ने फिर छलांग लगा दी। 


ट्रंप के टैरिफ वॉर का जवाब चीन ने भी दिया और पलटवार करते हुए टैरिफ बढ़ा दिया, ट्रंप सरकार की ओर से बाकी देशों पर टैरिफ को 90 दिन के लिए हॉल्ड किया गया है, लेकिन चीन के साथ ट्रेड वॉर जारी है, जिससे सोने की कीमतों को और अधिक बल मिल रहा है। 

सोने की कीमतें बढ़ने का यह कारण भी


वहीं, सोने के दाम बढ़ने का एक कारण डॉलर का कमजोर होना भी है। दूसरी ओर लोगों को आर्थिक मंदी का डर भी सता रहा है, जिससे सोने की कीमत बढ़ती जा रही है। वहीं, भारत में खरमास समाप्त होने पर सोने की मांग बढ़ी है, जिससे सोने के दाम बढ़े हैं। 

अपने उच्चतक स्तर पर पहुंच गया सोना


एक के बाद रिकॉर्ड बनाते हुए सोने ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोमवार को एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर सोना 96,747 रुपये तोला पर पहुंच गया। यह अब तक का रिकॉड स्तर है। इससे पहले सोना इस ऊंचाई तक नहीं गया था। 


25 प्रतिशत बढ़ गए सोने के दाम


सोने के दाम इस साल बढ़ते ही जा रहे हैं। इस साल फिलहाल तक सोना 25% से ज्यादा बढ़ चुका है। अप्रैल में ही सोने में 6 प्रतिशत तक की तेजी आ चुकी है। सोने के दाम (MCX Gold Rate) आगे भी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। सोने में निवेशकों की रुची बढ़ ही रही है। 

आम आदमी के बजट से हुआ बाहर


सोने के लगातार दाम बढ़ने का नुकसान आम लोगों को हो रहा है। आम लोगों के बजट से सोना बाहर होता जा रहा है। लोग चाह कर भी सोने की ज्वैलरी नहीं खरीद पा रहे हैं। बता दें कि सोने की आसमान छूती कीमतों के चलते आम लोग सोना (MCX Gold Rate) नहीं खरीद पा रहे हैं और सोने की मांग में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। शादियों के सीजन में भी गहनों की मांग घटी है। लोग हल्के गहने लेने को मजबूर हो रहे हैं। 

 


आगे क्या रहेंगे सोने के दाम 


सोने के लगातार बढ़ रहे दामों के बीच सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेजी हमेशा के लिए जारी नहीं रहेगी। इसमें गिरावट आएगी। गिरावट कब होगी ये नहीं बताया जा सकता। अमेरिका चीन के बीच का ट्रेड वॉर कम होने पर सोने में मुनाफावसूली (MCX Gold Rate) शुरू हो सकती है। सोने का भाव गिरकर 83,700 रुपये तोला आ जाएंगे। स्थितियां सामान्य होने पर सोने के दाम गिरकर 89700, 86500, 83700 तक हो सकते हैं।