MCX पर सोने और चांदी के नए रेट हुए जारी, चेक करे नई कीमतें

MCX price : सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले कई दिनों से मार्केट में हलचल मचा रखी है। पिछले एक डेढ़ साल से जहां सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी वहीं पिछले एक-दो महीने में सोने और चांदी के भाव में काफी ज्यादा गिरावट भी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं आज एमसीएक्स पर क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।
 

HR Breaking News - (Gold Silver Price) सोना और चांदी वह कीमती धातु है इसके भाव में पिछले दिनों एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड तोड़े हैं और अब सोने और चांदी के भाव बीते एक डेढ़ महीने से गिरावट के दौर पर चले हुए हैं। आज 24 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव देखा गया है। 


अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने या इनमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या चल रहे हैं सोने और चांदी के ताजा भाव।
 

सोने और चांदी का हाई लेवल


पिछले सालों की तरह जनवरी 2026 में भी सोने और चांदी की कीमत (Sona Chandi ka bhav) में काफी ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई लेकिन 29 जनवरी के बाद सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर चला हुआ है। सोने और चांदी के ए लेवल प्राइस की बात की जाए तो पिछले दिनों सोने के भाव ने 180000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छुआ तो वही चांदी की कीमतों ने 4,20,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच किया।
 

एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव


फिलहाल सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से काफी (Gold and Silver Prices on MCX) ज्यादा नीचे चल रहे हैं। पिछले एक-दो महीने से सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है और फरवरी महीने की शुरुआत के बाद सोने और चांदी के भाव ने एक बार भी अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच नहीं किया है। 


आज 24 मार्च, मंगलवार के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Gold Prices on MCX) पर सोने के भाव 1,40,253 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। 


एमसीएक्स पर आज चांदी के भाव (Silver Prices on MCX) की बात की जाए तो फिलहाल चांदी 2,26,044 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। हर रोज सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस बदलाव का असर बाजार में देखने को मिल रहा है।