FD में निवेश करने वालों को पंजाब एंड सिंध बैंक ने दिया बड़ा तोहफा 

Fixed Deposit Interest Rate -वैसे तो आज बाजार में निवेश के बहुत से विकल्प मौजूद हैं। लेकिन जब बात कम रिस्क और गारंटीड रिटर्न की आती है तो ज्यादातर लोग एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो हाल ही में पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। आइए जानते हैं - 

 

HR Breaking News (ब्यूरो)। पंजाब एंड सिंध बैंक ने एफडी (Punjab & Sind Bank FD Rate) की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू हो गई है। पंजाब एंड सिंध बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक ये ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD Rate) पर दे रहा है। सभी भारतीय निवासी, NRI और एनआरओ इस एफडी में निवेश कर सकते हैं। अगर आप सात से 30 दिन के पीरियड के लिए निवेश करते हैं


 तो आपको 2.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 31 से 45 दिनों के लिए निवेश पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगी। अगर आप 46 से 90 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) करते हैं तो आपको 4.25 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। 91 से 179 दिन की पीरियड पर 4.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 180 से 269 दिनों की एफडी पर 5.25 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

 

एक साल की एफडी पर मिलता है इतना इंटरेस्ट

 

एक साल से 365 दिन की पीरियड के लिए निवेश (Investment) पर 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा। 4444 दिनों की स्पेशल एफडी पर 7.4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। 445 से 2 साल के निवेश पर 6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। दो साल एक दिन से लेकर 3 साल से कम के लिए 6.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। तीन साल से 5 साल की पीरियड के लिए निवेश पर 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 5 से 10 साल के निवेश पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

 1 जुलाई 2024 से नई दरें
पीरियड एफडी रेट्स (प्रतिशत में) 3 करोड़ से कम
7 - 14 दिन 2.80(#)
15 - 30 दिन 2.80
31 - 45 दिन 3.00
46 - 90 दिन 4.25
91 - 120 दिन 4.25
121-150 दिन 4.75
151 - 179 दिन 4.75
180 - 221 दिन 5.25
222 दिन 6.30
223 - 269 दिन 5.25
270 - 332 दिन 5.50
333 दिन 7.15
334 - <1 साल 5.50
1 साल 6.30
> 1 साल - 443 दिन 6.00
444 दिन 7.25
445 दिन - 665 दिन 6.00
666 दिन 7.30
667 दिन- 2साल 6.00
2 साल से ऊपर < 998 दिन 6.30
999 दिन 6.65
1000 दिन < 3 साल 6.30
3 साल - 5 साल 6.00
>5 साल - 10 साल 6.25