senior citizens FD Rates : वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा अपडेट, एफडी की दरों में आया बदलाव
HR Breaking News-(senior citizens FD Rates) फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने का चलन पिछले दिनों के मुताबिक अब काफी ज्यादा बढ़ गया है। बैंकों की तरफ से भी एफडी सर काफी अच्छा रिटर्न दिया जा रहा है। अगर आप भी अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए एक अच्छा पाना चाहते हैं तो मार्च 2026 में आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दे कि कई बड़े बैंकों ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में बदलाव (Changes in FD interest rates) किया है। अब कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8% से ज्यादा तक का ब्याज दे रहे हैं। आइए खबर में जानते हैं किस बैंक की एफडी में कितना रिटर्न मिल रहा है।
एचडीएफसी बैंक
HDFC Bank ने 6 मार्च 2026 से नई दरें लागू की हैं। आम लोगों को लगभग 2.75% से 6.50% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.25% से 7% तक रिटर्न मिल सकता है।
यस बैंक
5 मार्च 2026 से नई दरें लागू हैं। Yes Bank में 36 से 60 महीने की FD पर ज्यादा फायदा मिल रहा है। आम ग्राहकों के लिए ब्याज 3.25% से 7.25% तक है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से 7.75% तक मिल रहा है।
बंधन बैंक
Bandhan Bank ने भी 5 मार्च 2026 से अपने रेट बदले हैं। आम लोगों को अधिकतम 7.25% तक ब्याज मिल सकता है, और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% तक रिटर्न मिल रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सबसे ज्यादा ब्याज देने वालों में Suryoday Small Finance Bank आगे है। 6 मार्च 2026 से नई दरों के अनुसार 5 साल की FD पर आम लोगों को लगभग 7.90% और वरिष्ठ नागरिकों को करीब 8.10% तक ब्याज मिल रहा है।
निवेश करने से पहले 3 जरूरी बातें
कुछ बैंक, जैसे Yes Bank, 3–5 साल की FD पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, इसलिए लंबी अवधि की FD फायदेमंद हो सकती है।
ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 0.50% अतिरिक्त ब्याज देते हैं।
अगर आप टैक्स देते हैं, तो 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर इनकम टैक्स की धारा (Income Tax Section) 80C के तहत छूट मिल सकती है।
अगर आपके पास अतिरिक्त पैसा है, तो बढ़ी हुई FD दरों का फायदा उठाने का यह अच्छा मौका हो सकता है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8% से ज्यादा का रिटर्न महंगाई से बचाव का अच्छा ऑप्शन बन सकता है।