Silver Price Down : चांदी में एकदम आई बड़ी गिरावट, चेक करें नए रेट
HR Breaking News : (Silver Price) सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों मार्केट में तहलका मचा रखा है। आए दिन सोने और चांदी के भाव ऊपर नीचे होते रहते हैं। आज 24 मार्च के दिन भी चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
अगर आप भी सोना और चांदी (Latest Gold Or Silver Price) खरीदने या इसमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं चांदी में आई इस गिरावट से जुड़ी पूरी जानकारी।
पिछले कई दिनों से चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Price Down) का सिलसिला जारी है। चांदी की कीमतों में आज हुई इस गिरावट की वजह से बाजार में क्रश जैसे हालात बन गए है।
चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट की वजह से निवेशकों को काफी तगड़ा झटका लगा है। वहीं खरीदारों के बीच घट रही कीमतों को देख खुशी का माहौल फैला हुआ है।
एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि कई लोग अपने पैसे डॉलर में रख रहे हैं ताकि बाजार के उतार-चढ़ाव से बच सकें। इसी कारण डॉलर की मांग बढ़ रही है और सोना-चांदी सस्ता (Gold Or Silver Price Down) हो रहा है।
14 हजार के करीब गिरी चांदी
आज 24 मार्च, मंगलवार के दिन चांदी की कीमतों ने 2,27,470 रूपये प्रति किलोग्राम (Silver Rate Hike) के आंकड़े को छुए और फिर गिरावट का दौर शुरू हो गया जिसके बाद लगभग 13,908 रूपये गिरावट हुई, जिसके बाद चांदी की कीमतों ने आज का लो प्राइस 2,13,562 रुपए प्रति किलोग्राम बनाया। एक लंबे उतार चढ़ाव के बाद फिलहाल चांदी के भाव 2,26,154 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रहे हैं।
एक्सपर्ट भी आगामी समय में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव (Gold Or Silver price) को लेकर अनुमान जता रहे हैं। वहीं, आम लोगों को चांदी के घटते दामों के कारण राहत मिली हुई है।