Silver Rate : चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, अब इतने में मिल रही एक किलो चांदी
 

Silver Rate : सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज 15 मार्च को चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अगर आप भी इन दिनो चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे  में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में चांदी की कीमतें (Silver Rate Today) क्या चल रही है। खबर में जानिए इस बारे में-
 
 

HR Breaking News (Silver Rate ) चांदी की कीमतों  में फेरबदल के बाद आज 15 मार्च को सर्राफा बाजार में गोल्ड-सिल्वर के रेट (Gold-silver rates) की कीमतों में बड़ा  बदलाव देखने को मिला है। सर्राफा बाजार में सोने के साथ ही चांदी डिमांड भी खूब  बढ़ रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इस उतार-चढ़ाव के बाद चांदी के रेट क्या चल रहे हैं। 

 

इतने गिरे चांदी के रेट  


बीते दिन चांदी की कीमत (Chandi Ke Rate) में गिरावट रिकॉर्ड की गई थी। वहीं आज साप्ताहिक अवकाश होने के चलते घरेलू वायदा बाजार MCX में ट्रेडिंग बंद है। बीते दिनों घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी में 4900 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। देशभर में आज चांदी की कीमत 275 रुपये प्रति ग्राम पर मौजूद है, जो बीते दिनों के मुकाबले 4.90 रुपये कम है। अभी चांदी का भाव (Chandi ke bhav)  2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जो बीते दिनों की गिरावट से 4900 रुपये कम है। बीते तीन दिनों में चांदी में 15000 रुपये की गिरावट आई है।

 

MCX पर चांदी के रेट 


ठीक ऐसे ही 5 मई, 2026 को मैच्योर होने वाले चांदी के वायदा भाव (silver futures price)  में गिरावट देखी गई है। बीते बंद भाव 2,67,962 रुपये के मुकाबले चांदी का भाव (MCX Silver Rates) 2,66,001 रुपये पर रहा है, जो 1,961 रुपये या 0.73 प्रतिशत की गिरावट थी। उसके बाद में यह 2,62,050 रुपये के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो 5,912 रुपये या 2.2 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

स्पॉट चांदी की कीमतों में आई इतनी गिरावट


देशभर में चांदी की कीमत (Silver Rate) पर पूरे हफ्ते भारी बिकवाली का भार देखने को मिला है। बीते दिनों शनिवार को 14 मार्च को बाजार बंद होते ही MCX सोना 1.60 लाख रुपये के स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है और MCX चांदी (mcx silver Price) में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं, स्पॉट सोने के भाव में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है और 5,050 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। 


स्पॉट चांदी की कीमतों (spot silver prices) में 4 प्रतिशत गिरकर तकरीबन 80.5 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। डॉलर इंडेक्स के मजबूती के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है, क्योंकि US फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती (cut interest rates)  के आसार कमजोर हुए हैं।