Silver rate down : फिर क्रैश हुई चांदी, मार्केट में तहलका

Silver price down : सोने और चांदी की कीमतों को लेकर पिछले कई दिनों से मार्केट में उतार चढ़ाव जारी है। आज 13 मार्च के दिन एक बार फिर से क्रैश कर गई चांदी। आज चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। आइए खबर में जानते हैं चांदी के ताजा भाव।
 

HR Breaking News : (Silver price down) सोना और चांदी वह कीमती धातुएं हैं जिनकी चर्चाएं आजकल मार्केट में काफी ज्यादा तेज हो रही है। सोने और चांदी की कीमतों पर इन दिनों हर किसी की नजर टिकी हुई है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस बदलाव की वजह से खरीदारों तथा निवेशकों के दिलों की धड़कन ऊपर नीचे हो रही है। 


29 जनवरी की सुबह सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Rate) ने हाई लेवल के एक नए आंकड़े को तैयार किया और उसी दिन शाम के समय दोनों कीमती धातुओं के भाव में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। उसके बाद अब तक सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार भी अपने हाई लेवल की आंकड़े को टच नहीं किया है। 


आज 13 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखा गया है। फिलहाल की ताजा अपडेट का जिक्र किया जाए तो एमसीएक्स पर चांदी के भाव (Silver Rate On MCX) में काफी ज्यादा गिरावट देखी गई है जिसे देखकर सोने और चांदी के एक्सपर्ट्स का रहे हैं कि आज चांदी की मार्केट क्रैश हुई है।


चांदी की कीमतों में गिरावट


चांदी की कीमतों ने पिछले दिनों एक ऐसे एक अकाल्पनिक आंकड़े (Silver Rate Today) को टच किया जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। चांदी के हाई लेवल प्राइस की बात की जाए तो 29 जनवरी की सुबह चांदी की कीमतों ने चार लाख बीस हजार रुपए प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच किया है।


29 जनवरी की शाम के बाद चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव (Gold Or Silver Rate) का दौर जारी है लेकिन भाव अपने हाई लेवल से नीचे ही चल रहे हैं। आज 13 मार्च के दिन चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलने के बाद चांदी की कीमतों में 2,69, 186 किलोग्राम के आंकड़े को टच किया था लेकिन अब चांदी के भाव (Silver Rate Today) में लगभग 15000 रूपये की गिरावट आ गई और चांदी 2,54,543 किलोग्राम पर पहुंच गई है। 
चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हलचल मच गई है तो वही निवेशकों के चेहरे पर एक बार फिर आंसू आने शुरू हो गए हैं।