home page

Business Idea : 10-15 हजार वाली नौकरी का झंझट खत्म, इस बिजनेस से होगी मोटी कमाई, सरकार भी करेगी मदद

Business Idea : अगर आप खुद का बिजनेस करने की सोच रहे हैं लेकिन बजट कम है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे शुरू करने के लिए सरकार भी आपकी मदद करेगी। इस बिजनेस से आप कम समय में मोटी कमाई कर सकते हैं। मौजूदा समय में इस बिजनेस की हर बाजार में भारी डिमांड है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 | 
Business Idea : 10-15 हजार वाली नौकरी का झंझट खत्म, इस बिजनेस से होगी मोटी कमाई, सरकार भी करेगी मदद

HR Breaking News - (Business Tips)। आज के समय में सरकारी नौकरी मिलना काफी मुश्किल हो गया है। प्राईवेट नौकरी में सैलरी बहुत कम होती है जिससे घर का खर्च निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सभी खुद का बिजनेस करने की सोचते हैं। आज के समय में बिजनेस करना काफी आसान हो गया है। दरअसल, कम बजट होने पर बैंकों से आसानी से लोन मिल जाता है और सरकार की तरफ से भी कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है जिनकी मदद से आप अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

ये बिजनेस करवाएगा मोटी कमाई - 


आज हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं वह साबुन का बिजनेस (soap business) है। इस बिजनेस की बाजारों में भारी डिमांड है जिसमें प्रोडक्ट की डिमांड हर वर्ग के लोगों में बनी हुई है। गांव हो या शहर इस प्रोडक्ट की जबरदस्त डिमांड है। साबुन बनाने की फैक्ट्री यानी साबुन की मैन्युफैक्चरिंग (soap manufacturing) यूनिट बिजनेस शुरू करके आप मोटा पैसा छाप सकते हैं। इस बिजनेस में मशीन की मदद से साबुन बनाई जाती हैं। उन्हें बाजार तक पहुंचाया जाता है। हालांकि कई लोग हैंड मेड साबुन बनाकर भी बाजार में अच्छे खासे प्राइस पर सेल करते हैं। अच्छी बात ये है कि छोटे स्तर पर भी इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है। 


बिजनेस शुरू करने के लिए मोदी सरकार करेगी मदद - 


आज के समय में साबुन (Soap Business) की डिमांड छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों, कस्बों और गावों में होती है। ऐसे में साबुन बनाने का बिजनेस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप साबुन की फैक्‍ट्री कम पैसों में खोल सकते है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए मोदी सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत 80 फीसदी लोन (Business Loan) ले सकते हैं। मुद्रा स्कीम के तहत लोन लेने के कई फायदे हैं।


बिजनेस पर खर्चे करने होंगे सिर्फ 3.82 लाख - 


साबुन बनाने की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट लगाने में कुल खर्चा 15,30,000 रुपये आता है। इसमें यूनिट की जगह, मशीनरी, 3 महीने का वर्किंग कैपिटल शामिल है। इस 15.30 लाख रुपये में से आपको केवल 3.82 लाख रुपये खर्च करने होंगे। बाकी की रकम आप मुद्रा स्‍कीम (Mudra Scheme) के तहत लोन के तौर पर ले सकते हैं। साबुन बनाने की यूनिट लगाने के लिए आपको कुल 750 वर्ग फीट की जरूरत होगी। इसमें 500 वर्गफीट ढका हुआ और बाकी बिना ढका हुआ चाहिए। सभी तरह की मशीनों समेत इसमें 8 तरह के उपकरण लगेंगे। प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक, इन मशीनों को लगाने में कुल 1 लाख रुपये का ही खर्च आएगा।


साबुन के बिजनेस से होगी इतनी कमाई - 

केंद्र सरकार के मुद्रा स्कीम (Mudra Scheme) प्रोजेक्ट प्रोफाइल के अनुसार, आप साबुन का बिजनेस शुरू कर 1 साल में ही लगभग 4 लाख किलो का कुल प्रोडक्शन कर सकेंगे। इसकी कुल वैल्यू लगभग 47 लाख रुपये बनती है। कारोबार में सभी तरह के खर्च और अन्य देनदारियों के बाद आपको 6 लाख रुपये यानी हर महीने 50,000 रुपये का फायदा होगा। इस बिजनेस को आप धीरे धीरे बड़े लेवल पर भी शुरू कर सकते हैं और अच्छा खास पैसा कमा सकते हैं।