PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का पैसा आज भरेगा किसानों की जेब, इस तरह चेक करे स्टेटस 

PM Kisan Yojana 22nd Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सालाना 6000 रूपये तीन किस्तों के माध्यम से भेजे जाते हैं। किसानों को इस योजना की 21 किस्त मिल चुकी है। अब किसान 22 वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं जो कि आज पूरा होने वाला है और आज किसानों के खाते में इस योजना की 22वीं किस्त आएगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
 

HR Breaking News : (PM Kisan Yojana) सरकार की तरफ से देश भर के किसानों को पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6000 रुपए का लाभ प्रदान किया जाता है। किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर महीने में मिली थी और अब किसान पिछले कई दिनों से 22 वीं किस्त का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे कि आज 13 मार्च 2026 का दिन किसानों के लिए काफी खुशी भरा रहने वाला है क्योंकि आज किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त का पैसा मिलने वाला है।


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज गुवाहाटी से ही बटन दबाकर किसानों के खातों में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 22nd Installment) का पैसा डालने वाले हैं। इस योजना के तहत देश के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2-2 हजार रूपये डाले जाएंगे। अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो आइए खबर में जानते है PM KISAN YOJANA से जुड़ी पूरी जानकारी।

 

 

इन किसानों को नही मिलेगा लाभ


पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of PM Kisan Yojana) पर यह साफ-साफ बताया गया है कि जिस भी किसान ने केवाईसी नहीं करवा रखी है उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पिछले दिनों जब पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त डाली गई थी तो उसमें गणना के दौरान कई किसानों के नाम काट दिए थे और अब भी उन किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा ई केवाईसी नहीं करवा रखी है।

 

 

आज जारी होगी किस्त


PM Kisan Yojana के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए दिए जाते हैं और आज 13 मार्च के दिन किसानों को इस योजना की 22वीं किस्त का लाभ मिलने जा रहा है। आज शाम 5 बजे के बाद किसानों की जेब पीएम किसान योजना के पैसों से भरने वाली है।


ऐसे चेक करे स्‍टेटस (PM Kisan Beneficiary Status Online)


सबसे पहले PM Kisan पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं।


वहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।


अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।


अगर स्टेटस में e-KYC और Aadhaar Bank Linking के सामने Yes लिखा है, तो समझ लीजिए कि आज 2000 रुपये आपके खाते में आने की पूरी संभावना है।