Gold Silver Rate : अचानक धड़ाम गिरा सोना, चांदी में भी 8,000 रुपये की गिरावट, जान लें अपने शहर का रेट
Sone Chandi Ka bhav : सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल के बाद एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है आज 13 मार्च 2026 को दोनों टीम के दातों के रेट बादाम से नीचे गिरे हैं चांदी एक झटके में ₹8000 से ज्यादा सस्ती हो गई है लिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट प्राइस
HR Breaking News - (Gold Silver Price Today)। सोने और चांदी की खरीद करने वालों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल, आज 13 मार्च को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट तर्ज की गई है। लगातार बढ़त के बाद आज दोनों कीमती धातुओं के रेट डॉउन आ गए हैं। आज सोना 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। वहीं चांदी में भी जोरदार गिरावट आई है। अगर आप सोने और चांदी के गहने बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ग्लोबल मार्केट में दबाव के कारण निवेशक अब मुनाफा वसूली कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर युद्ध का तनाव आगे भी जारी रहता है तो सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जबरदस्त तेजी भी देखने को मिल सकती है।
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 1748 सस्ता होकर 1,58,555 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कल यह 1.60 लाख रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा था। वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी की कीमत 1,46,838 रुपए से गिरकर अब 1,45,236 रुपए पर ट्रेड कर कर रही है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत (18 carat gold price) कम होकर 1,18,916 पर आ गई है।
चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट -
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी फिसली है। अगर आप चांदी के खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यह मौका सबसे बेस्ट है। आज शाम भी 8350 प्रति किलो तक सस्ती हुई है। अब 1 किलो चांदी का रेट 2,59,951 रुपए प्रति किलोग्राम है, जो पहले करीब 2.68 लाख रुपए के करीब था।
MCX पर सोने और चांदी का भाव -
MCX पर भी दोपहर 1 बजे के आसपास सोने-चांदी के में गिरावट आई है 2 अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाला गोल्ड 1,020 (0.64%) सस्ता होकर 1,59,251 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 5 मई कॉन्ट्रैक्ट में चांदी में 5,952 (2.22%) की बड़ी गिरावट आई है और यह ₹2,62,010 के लेवल पर आ गया है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना (Gold Rate Today) 0.64% गिरकर $5,092 प्रति औंस और चांदी 3% गिरकर $82 प्रति औंस पर आ गई है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट -
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold rate) 16,236 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 14,884 प्रति ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी का भाव 2,799 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोना (Mumbai Sone ki kimat) ₹16,221 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,869 प्रति ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई में चांदी की कीमत ₹2,799 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
कोलकाता में 24 कैरेट सोना (Kolkata Gold Price) 16,221 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹14,869 प्रति ग्राम है। चांदी भी 2,799 प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रही है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव (Chennai Sona Bhav) 16,330 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 14,969 प्रति ग्राम है। हालांकि, चांदी का भाव भी 2,799 प्रति 10 ग्राम ही बना हुआ है।
इस वजह से आई सोने चांदी में गिरावट -
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आई है। जब डॉलर मजबूत होता है और एनर्जी की कीमतें बढ़ती हैं, तो सोने पर दबाव बढ़ जाता है।
