{"vars":{"id": "93802:4123"}}

यूपीएसएसएससी, एम्स दिल्ली, स्टेनोग्राफर समेत 3 विभागों में 2500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

Job Alert : अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। सरकार द्वारा यूपीएसएसएससी, एम्स दिल्ली, स्टेनोग्राफर समेत 3 विभागों में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती निकली हुई है। चलिए जानते हैं आगे खबर में विस्तार से कि किस विभाग में किन-किन पदों पर भर्तीयां निकली है आदी विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Job Alert) : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अलग-अलग विभागों और संस्थानों में भर्ती (govt.Job Alert) के अवसर हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, दिल्ली विश्वविद्यालय, इसरो, एम्स दिल्ली और सीएसआईआर-सीईईआरआई में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें स्टेनोग्राफर, सहायक, तकनीकी सहायक, जूनियर रेजिडेंट और प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित कई पद शामिल हैं। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी में 1,784 पदों पर भर्ती (Job Alert 2026)


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से स्टेनोग्राफर, समाज कल्याण पर्यवेक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 418 पद

 

जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court)  में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II सहित अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के लिए स्नातक डिग्री और संबंधित पद के अनुसार अन्य निर्धारित योग्यताएं आवश्यक हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में 126 पदों पर मौका

 

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University Recruitment for 126 Posts) में वरिष्ठ सहायक और सहायक सहित अन्य पदों पर नियुक्ति के अवसर हैं। संबंधित पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

इसरो एसडीएससी में 96 रिक्तियां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) में तकनीकी सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। निर्धारित आयु सीमा में आने वाले पात्र उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

एम्स दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के पद

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती का अवसर है। इसके लिए एमबीबीएस डिग्री सहित अन्य निर्धारित योग्यताएं पूरी करना जरूरी है। इसमें आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर तक रहने वाली है।  

सीएसआईआर-सीईईआरआई में 10 पद

सीएसआईआर-केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CEERI) में प्रोजेक्ट असिस्टेंट-II सहित अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीई, बीटेक और संबंधित पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।