निरंकारी संत समागम पर RPF और GRP के जवान रहेंगे तैनात, 5 टेलिकाम कंपनियों ने लगाए टावर
HR Breaking News (Haryana News) : पानीपत (panipat news) के भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल (Sant Nirankari Spiritual Place at Bhodwal Majri) पर 23 से 26 अक्टूबर तक होने वाले संत समागम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे स्टेशन (railway station panipat) से लेकर समागम स्थल तक पुलिस की तैनाती रहेगी। आयोजन के आसपास क्षेत्र में करीब 1400 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगे। वहीं रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी में आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
लंगर के लिए लग रहे अलग पंडाल
समागम में (panipat latest news) शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। लोग ट्रेन, बस और निजी वाहनों से यहां पहुंच रहे हैं। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पूरे परिसर को चार हिस्सों में बांटकर पंडाल बनाए जा रहे हैं। यहां बिजली, पेयजल और शौचालय सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लंगर के लिए भी अलग पंडाल तैयार किए गए हैं। मंडल की ओर से व्यवस्था संभालने के लिए करीब एक लाख स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
मोबाइल नेटवर्क और एटीएम की भी व्यवस्था
श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए परिसर में अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। एयरटेल, जियो समेत पांच दूरसंचार कंपनियां मोबाइल नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए टावर लगा रही हैं। इनमें कई टावर स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई सहित अन्य बैंकों की ओर से एटीएम मशीनें लगाई जा रही हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे से होगी सुरक्षा की निगरानी
समागम परिसर में प्रेस एवं प्रचार, पुस्तकों और पत्रिकाओं के साथ चिकित्सा सेवाओं के लिए स्टॉल बनाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, ताकि परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
