Haryanvi Video : हरियाणवी गाने पर दीपिका सिंह ने लगाए किलर ठुमके, देख फैंस का जख्मी हुआ दिल
 

टीवी एक्ट्रेस भी अब हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाने लगी हैं। हाल ही में टीवी सीरियल की खूबसूरत हसीना दीपिका सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। दीपिका किलर ठुमकों और अदाओं से फैंस के दिल लूटती नजर आ रही हैं। देखें-वीडियो
 
 

HR Breaking News (ब्यूरो) : दीपिका सिंह (Deepika Singh), जो कि टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वो दर्शकों के दिलों में आज भी टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की संध्या बींदणी के रूप में राज करती हैं। दीपिका का हरियाणवी गाने पर डांस वीडियो पर फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं। दीपिका ने ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। फैंस दीपिका के डांस पर कॉमेंट कर रहे हैं। 

ये भी देखें : तारक मेहता की बबिता ने किया दिलकश अंदाज में डांस, फैंस बोले- 'दिल लूट लिया'

शादी के बाद से ही उन्होंने शो बिज से दूरी बना ली है। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से वो हमेशा अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आती हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो (Deepika Singh Video) सामने आया है, जो सुर्खियां बटार रहा है।


एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो जीन्स टॉप पहन कापी कूल अवतार में देखी जा सकती हैं। दीपिका के ओवरऑल लुक की बात करें तो, व्हाइट क्रॉप टॉप और जीन्स के साथ उन्होंने रेड कलर का लॉन्ग श्रग पहन रखा है।

गले में ब्लैक नेकपीस और हाथों में चूडियों को साथ उन्होंने ब्लैक हील्स पहनकर अपना लुक कम्पलीट किया। वेस्टर्न आउटफिट में खूबसूरत दिख रहीं दीपिका सिंह को वीडियो में हरियाणवी गाने पर डांस (Deepika Singh Dance) करते हुए देखा जा सकता है।

ये भी देखें : Yashika Anand के लुक के लोग हुए दीवाने, बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को पिलाया पानी


क्लिप में ‘मीठी बोली’ गाने पर थिरक रहीं दीपिका अपने किलर मूव्स के साथ-साथ बेहतरीन एक्सप्रेशन के जरिए भी फैंस का दिल जीत रही हैं। नेटिजेंस एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘हॉट एंड हेवी’, दूसरे ने लिखा- ‘लुकिंग हॉट हॉट’। जबकि एक अन्य ने उनके लिए लिखा, ‘गॉर्जियस’ । इसके अलावा कई यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई।