Haryana Roadways हरियाणा के इन रूटों पर नहीं रहेगी बसों की कमी, यात्रियों को बड़ी सौगात
HR Breaking News, डिजिटल डेस्क, रोडवेज विभाग में बसों की कमी के चलते सिमटते बेड़े को संजीवनी मिलने की आस जगी है। सरकार अगस्त में 24 डिपुओं पर 280 नई बसों को शामिल करेगी। जिसकी प्रक्रिया तेज गति से जारी है। इन में से 12 बसें जिले के हिस्से में आएंगी। हालांकि बसों की संख्या पर्याप्त नहीं है लेकिन इनके मिलने से भी यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
सरकार ने प्रदेश में कुल 809 बसें देने की योजना बनाई है पर रोडवेज विभाग में बसों की कमी देखते हुए पहले फेज में 280 बसों डिपुओं को दी जाएंगी। इसको लेकर हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कारपोरेशन गुरुग्राम की ओर से अगस्त माह तक इन 280 बसों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए कारपोरेशन की ओर से परिवहन विभाग को चेसिज उपलब्ध करवाने की सिफारिश की गई है। रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल होने से बंद रूटों पर बसें चलने की उम्मीद जगी है।
वर्तमान में 225 की जगह 135 ही आन रोड
जिले में सुचारु परिवहन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 225 बसों की आवश्यकता है। पर बेड़े में 135 बसे ही हैं जो आन रोड हैं। इनमें से बसें कंडम भी हाे रही हैं। गत वर्ष रोडवेज विभाग के पास 155 बसें थी। इनमें से 17 बसें कंडम घोषित कर दी गई। नई बसें न आने और पुरानी कंडम होने से बसों की किल्लत होती जा रही है।
विद्यार्थियों और यात्रियों को मिलेगी राहतनई बसें आने से ग्रामीण रूट पर बसें चलने की संभावना है। जिससे ग्रामीण तबके के लोग शहर से जुड़ सकेंगे। जिले के साढौरा, बिलासपुर व छछरौली समेत अन्य रूटों पर बसों की भारी कमी चल रही है। जिससे विद्यार्थियों को खासी परेशानियां हैं। इसको लेकर विद्यार्थी कई बार प्रदर्शन करते हुए जाम लगा चुके है। बसों के आने से इनको भ्ज्ञी राहत मिलेगी।
प्रदेश भर में 809 बसें मिलनी हैं। इनमें से कुछ बसें जिले को मिलेंगी। बसें गुरुग्राम में बन कर तैयार होंगी। बसें मिलने से यात्रियों का सफर ओर सुगम होगा।
संजय रावल, ट्रेफिक मैनेजर रोडवेज विभाग