{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दरअसल पिछले एक-दो दिन से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कल शनिवार को हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले कई दिनों तक हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

 

HR Breaking News - हरियाणा समेत उत्तर भारत की कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। दरअसल देश के लगभग सभी राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी बारिश का सिलसिला नहीं रुका है। देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश शुरू हो गई है। हरियाणा (Haryana me Barish) के चार जिलों में शनिवार को गरज-चमक के साथ जोरदार बरसात हुई है और ओलावृष्टि होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।


पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से शुरू हुई बारिश - 


पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से शनिवार को जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में बरसात के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई है। भिवानी में तेज आंधी के साथ बदल बरसे हैं। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, रविवार को भी हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। 

तापमान में आई गिरावट - 


मौसम (IMD Weather) में अचानक आए बदलाव से प्रदेश में रात का तापमान सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक काम हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान एक बार फिर से बढ़ सकता है। 


तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि - 

मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार, मध्यम श्रेणी का एक पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात से एक्टिव हुआ है जिसका असर से सुबह मौसम में बदलाव नजर आया। हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का प्रभाव दिख है। महेंद्रगढ़ (Mahendragarh weather) जिले में हल्की बरसात दर्ज की गई। दोपहर के बाद पश्चिमी हिस्सों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी जिले में तेज गति हवा चली है। वहीं शाम 5:00 के करीब बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई है। 

आज इन जिलों में होगी बारिश - (Aaj ka Mausam)


डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि गुरुवार रात भी रोहतक (Rohtak Mausam), झज्जर, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र में हल्की बरसात हुई है, जबकि कुछ जगह पर ओले गिरे हैं। इससे प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरी जिलों में रविवार को भी मौसम खराब रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और कई जगहों पर बरसात होने का अनुमान है। 

धान और कपास की फसलों को भारी नुकसान - 

जिले में शुक्रवार को हुई बारिश (Barish ka Alert) और ओलावृष्टि से 12 गांव में धान और कपास की फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इन गांव में 11,765 एकड़ धान की फसल प्रभावित हुई। जो लगभग 4,706 हेक्टेयर है। वही 190 एकड़ यानी 76 हेक्टेयर में कपास की फसल को नुकसान पहुंचा है। पैंतावास कंला और अख्तियारपुरा  में धान की फसल को 26 से 50% तक नुकसान हुआ है।