{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana News : प्रदेश में अक्टूबर में गुलाबी कार्ड धारकों को मिलेगा 12 किलो बाजरा 

Haryana News : हरियाणा में गरीब परिवारों के लिए काम की खबर है। मानसून लौट रहा है और जल्द ही सर्दी के मौसम का आगमन होने वाला है। ऐसे में लोगों के पोषण के लिए अच्छा माने जाने बाजरा का वितरण राशन के रूप में किया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News (Haryana News Update) हरियाणा में गुलाबी कार्ड धारकों को अब अनाज में बाजरा भी दिया जाएगा। इसको लेकर जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रति परिवार 12 किलो बाजरा दिया जाएगा। बाजरा गर्म होता है तो सर्दियों में खाने के लिए यह बहुत अच्छा है। इसको स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है।

 

राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर (Minister of State for Food and Supplies Rajesh Nagar) की तरफ से बीपीएल कार्ड (BPL Card holder) धारकों को बाजरा दिए जाने की पुष्टि की गई है।

 

पिछले साल नहीं की थी सरकारीर एजेंसियों ने खरीद
 

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले साल किसानों की तरफ से बाजरा (milet on rashan depot) जो लाया गया था, उसमें खराब दाना होने की वजह से बाजरे की खरीद सरकारी एजेंसियों की तरफ से नहीं की गई थी। इस कारण सरकार की तरफ से बाजरे का भंडारण नहीं हो पाया था। अब बाजरे की खरीद होगी। गुलाबी कार्डधारक लाभार्थी को एक कार्ड पर 12 किलोग्राम बाजरा राशन के रूप में दिया जाएगा।  

सरसों के तेल की जगह भी दिए जा रहे रुपये (mustard oil on rashan depo)
 

इस बार सरसों का अच्छा दाम रहा है। ज्यादातर सरसों को प्राइवेट प्लेयर्स ने एमएसपी (MSP) से ज्यादा खरीद लिया था। ऐसे में सरकारी एजेंसियों में सरसों इतनी नहीं पहुंच सकी है। माना जा रहा है कि इसी वजह से अब गरीबों को सरसों तेल की जगह उसके रुपये दिए जा रहे हैं। बाजार में सरसों के तेल में तेजी देखी जा रही है। कार्डधारकों को गेहूं भी दिया जा रहा है। 

58 किलो राशन एक साथ ले सकता है
 

गरीब परिवारों को अंत्योदय कार्ड (Antyodya Card Haryana) के तहत एक साथ दो महीने का राशन लेने का मौका है। सितंबर में ही दो महीने का राशन एक साथ लिया जा सकता है। प्रति कार्ड 58 किलो गेहूं लिया जा सकता है, यह दो महीने का होगा। यानी कि प्रति महीना 35 किलो में से 12 किलो अक्टूबर में कट हो जाएगा, जिसकी जगह बाजरा लिया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कार्डधारक अक्टूबर में ही 23 किलो गेहूं के साथ 12 किलो बाजरा ले सकते हैं।  

बाजरा की 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद
 

बाजरे की खरीद (Bajra ki kharid) भी सरकार शुरू करने जा रही है। बाजरे की खरीद का आरंभ 1 अक्टूबर से किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रदेश में इस बार अच्छी खासी बाजरे की बुवाई हुई है। प्रदेश में 300000 हेक्टेयर जमीन पर बाजरा बोया गया है।