अग्रोहा धाम मेले के लिए चलाई जाएगी 50 निशुल्क बसें
HR Breaking News (Hisar News) : अग्रोहा धाम (agroha dham news) में 25 अक्टूबर को होने वाले 43वें वार्षिक मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। मेले में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उनके स्वागत और आवागमन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को संभालने के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। मेले के प्रचार और स्वागत के लिए देश घर में 100 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 निशुल्क बसें चलाई जाएगी। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 700 से ज्यादा सेवादारों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
मेले को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी (agroha dham)
अग्रोहा धाम वैश्य समाज की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि इस बार मेले को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए सेवा और प्रबंधन से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा रहा है।
ये हस्तियां करेगी शिरकत (agroha dham mela)
वार्षिक मेले में विभिन्न क्षेत्रों की जाने मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इनमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल (Haryana Minister Vipul Goyal), पंजाब के मंत्री वीरेंद्र गोयल, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा शामिल है। इनके अलावा जगतगुरु कुमार स्वामी, भजन गायक मासूम शर्मा (masoom sharma), और अंजलि द्विवेदी समेत अन्य प्रमुख लोगों के भी मेले में पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।