हिसार में एससी-बीसी चौपालों का होगा जीर्णोद्वार, खर्च होंगे 8.41 करोड़ रुपये
Hisar News : प्रदेश के हरियाणा ग्रामीण विकास फंड एडमिनिस्ट्रेशन बोर्ड (Haryana Rural Development Fund Administration Board) द्वारा हिसार जिले के गांवों में बनी एससी-बीसी चौपालों का जीर्णोद्वार (hisar mein sc-bc chaupalon ka hoga jeernodwar) किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा 8.41 करोड़ रुपयों को मंजूरी दी गई है। चलिए आगे खबर में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार जिले के गांवों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की चौपाल की हालत सुधारने के लिए विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। हरियाणा ग्रामीण विकास फंड एडमिनिस्ट्रेशन बोर्ड ने चौपाल की मरम्मत, नवीनीकरण और जीर्णोद्वार (SC-BC Chaupals will be renovated in Hisar) से जुड़े कुछ बेहतर कार्यों के लिए 8.41 करोड़ रुपए स्वीकार किए हैं। इससे विभिन्न गांवों में सामुदायिक भवनों की स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
पंचायतों के सीधे खाते में जाएगी राशि
मंजूर राशि संबंधित ग्राम पंचायत एफडीएमएस बैंक खाते (FDMS bank accounts) में एमुश्त भेजी जाएगी। इसके लिए रियल टाइम ग्रोथ सेटलमेंट माध्यम (Real Time Growth Settlement Medium) अपनाया जाएगा। राशि जारी होने के बाद पंचायत को 6 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरी करने होंगे।
पंचायत की जमीन पर ही होंगे काम
योजना के तहत चौपालों का निर्माण या मरम्मत ग्राम पंचायत की आधिकारिक भूमि पर ही कराई जा सकेगी। जिन कार्यों के लिए पहले किसी दूसरी योजना या फंड से बजट मंजूर हो चुका है। उनके लिए एचआरडीएफए से मिली राशि वापस करनी होगी। संबंधित विकास एजेंसियों को काम की निगरानी करने और निर्धारित नियमों का गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन ब्लॉकों के इन गांवों में होगा काम
बरवाला ब्लॉक (Barwala Block) के देवीगढ़ पुनिया में एससी चौपाल का नवीनीकरण 4.64 लाख रुपए से होगा। बधावड़ और बनभौरी में वाल्मीकि चौपाल के नवीनीकरण के साथ ढ़ांड व गैबीपुर में भी चौपालों से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। हिसार टू (hisar 2) के मुकलान में बीसी चौपाल में शौचालय बनाने और वृद्ध आश्रम की मरम्मत के लिए 3.69 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। देवां, जाखोद खेड़ा और सिंघरान में भी कार्य होंगे।
आदमपुर ब्लॉक के खारा बरवाला में एससी चौपाल और आदमपुर में नायक चौपाल का नवीनीकरण कराया जाएगा। हांसी एक ब्लॉक में कुतुबपुर, रामायण, सोरखी, हाजमपुर, पुट्ठी मंगलखां और ढ़ाणी पीरावली में चौपालो की मरम्मत होगी। इसके अलावा उकलाना ब्लॉक के कुंदनपुरा, भैरी अकबरपुर, बुड्ढा खेड़ा और सूरेवाला में वाल्मीकि व रविदास चौपालों को सुधारा जाएगा। वहीं नारनौंद ब्लॉक के खेड़ी सिंहराण, हैबतपुर, कापड़ों, नाड़ा में एससी-बीसी चौपालों का जीर्णोद्वार होगा।
गुणवत्ता में नहीं होगा समझौता
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र (District Council Chief Executive Officer Dr. Subhash Chandra) ने स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरे करने होंगे। निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
