गवर्नमेंट कॉलेज में बनेगा 200 बेड का गर्ल्स हॉस्टल
hisar news : शहर के गवर्नमेंट कॉलेज में 200 बेड का गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। इससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को कई सालों बाद मंजूरी मिली है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (hisar news) : गुरु गोरखनाथ जी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज (Guru Gorakhnath Ji Government PG College hisar) में पढ़ने वाली छात्राओं को अब रहने के लिए निजी पीजी या किराये के कमरों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। कॉलेज परिसर में ही उनके लिए 200 बेड की क्षमता वाला नया महिला हॉस्टल बनाया जाएगा। करीब चार साल से चल रही प्रक्रिया के बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। नए भवन में कुल 100 कमरे बनाए जाएंगे और प्रत्येक कमरे में दो छात्राओं के ठहरने की सुविधा होगी।
2027 में निर्माण शुरू होने की संभावना
हॉस्टल निर्माण (200-bed girls hostel) को लेकर उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने 27 नवंबर को भवन का नक्शा स्वीकृत कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना ने अगले चरण की ओर कदम बढ़ा दिया है। स्वीकृत नक्शे में भूतल और प्रथम तल के साथ छत का प्लान भी शामिल है। विभाग की ओर से ड्राइंग की प्रतियां आगे की कार्रवाई के लिए लोक निर्माण विभाग (Public Works Department hisar) के मुख्य अभियंता और कॉलेज प्राचार्य को भेज दी गई हैं। बाकी विभागीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद वर्ष 2027 में निर्माण शुरू होने की संभावना है।
आधुनिक सुविधाएं होगी विकसित
कॉलेज (hisar latest news) में फिलहाल छात्राओं के लिए हॉस्टल की सुविधा मौजूद है, लेकिन सीमित कमरों के कारण सभी जरूरतमंद छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। इसी को देखते हुए पुराने हॉस्टल को हटाकर उसकी जगह नया और अधिक क्षमता वाला भवन तैयार करने की योजना बनाई गई है। इसमें छात्राओं के रहने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
दूरदराज से आने वाली छात्राओं को मिलेगा फायदा
कॉलेज में हिसार (hisar college news) के अलावा आसपास के गांवों और दूसरे शहरों से भी काफी छात्राएं पढ़ने आती हैं। हॉस्टल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें निजी पीजी या किराये के कमरे लेकर रहना पड़ता है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। नया हॉस्टल बनने से छात्राओं को कॉलेज परिसर में ही रहने का विकल्प मिलेगा। इससे किराये पर होने वाला खर्च बचेगा और रोजाना लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम होगी। सुरक्षित आवास मिलने से दूरदराज की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा जारी रखना भी आसान हो सकेगा।
इनके प्रयासों से आगे बढ़ी परियोजना
कॉलेज में नए हॉस्टल की स्वीकृति को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने खुशी जताई है। पीडब्ल्यूडी (PWD) के संयोजक डॉ. राजेश पूनिया (
Convener Dr. Rajesh Poonia) के अनुसार, इस परियोजना को मंजूरी दिलाने की प्रक्रिया में पूर्व प्राचार्य डॉ. दीपमाला लोहान और डॉ. विवेक सैनी की अहम भूमिका रही।