शहर में सड़कों पर घूम रहे 5000 पशु, पकड़ने के लिए दोबारा लगाया टेंडर
HR Breaking News (hisar news) : शहर की सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराने की नगर निगम की योजना फिलहाल सिरे नहीं चढ़ पा रही है। पशुओं को पकड़ने के लिए निजी एजेंसी (private agency) की तलाश में निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन इसमें पर्याप्त एजेंसियों ने रुचि नहीं दिखाई। टेंडर में केवल एक एजेंसी के आवेदन करने के कारण पूरी प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा। अब निगम (hisar latest news) ने नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए हैं।
दुर्घटना होने का रहता है खतरा
शहर में 5 हजार से अधिक बेसहारा पशु (helpless animal) सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। इनके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार ये पशु सड़क के बीच में आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय सड़कों पर बैठे पशु हादसों की वजह बन रहे हैं। वहीं, कई पशुपालक दूध निकालने के बाद पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं। इससे समस्या लगातार बढ़ रही है।
पशुओं की श्रेणी के हिसाब से तय किए रेट
नगर निगम (nagar nigam news) ने एजेंसी के माध्यम से पशुओं को पकड़ने के लिए अलग-अलग भुगतान दरें निर्धारित की हैं। इसके तहत एक बेसहारा नंदी को पकड़ने पर एजेंसी को 800 रुपए, गाय के लिए 600 रुपए और एक साल से कम उम्र के गोवंश को पकड़ने पर 300 रुपए प्रति पशु दिए जाएंगे। निगम की (nagar nigam news) योजना है कि एजेंसी के माध्यम से अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
दोबारा टेंडर से एजेंसियों को मिलेगा मौका
नगर निगम के एएमसी प्रदीप हुड्डा (Municipal Corporation AMC Pradeep Hooda) ने बताया कि पहली बार टेंडर प्रक्रिया में सिर्फ एक एजेंसी ने आवेदन किया था। नियमानुसार सिंगल टेंडर (single tender) होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। अब रिकॉल टेंडर जारी किया गया है, जिससे अन्य एजेंसियां भी प्रक्रिया में भाग ले सकें।
